गो पर्पल नाम से सोशल मीडिया कैम्पेन का किया गया आयोजन, लोगों ने निभाई सहभागिता

गो पर्पल नाम से सोशल मीडिया कैम्पेन का किया गया आयोजन, लोगों ने निभाई सहभागिता

गाजियाबाद। 08 मार्च  को कंपोजिट विद्यालय मोरटी, रजापुर, ब्लॉक जेंडर नोडल, बालिका शिक्षा  स०अ० की नीतू सिंह की अगुवाई में "महिला दिवस" का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ कार्यक्रम जैसे- महिलाओं की उपलब्धियाँ, लैगिक आधारित भेदभाव तथा हिंसा को समाप्त करने सम्बन्धी प्रयास तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण हेतु सकारात्मक दृश्यमान परिवर्तन से सम्बन्धित कार्यक्रम कराए गए। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने रंग भरे हाथों से अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया तथा लगाकर मार्च 9 मार्च को 'गो पर्पल" नाम से एक सोशल मीडिया कैम्पेन सभी लोगों ने सहभागिता निभाई। बता दें कि "गो पर्पल" महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने अथवा "लैंगिक समानता" में अपनी भागीदारी देने के उद्देश्य से किया गया प्रयास है। इसकी जानकारी स०अ० नीतू सिंह ने दी।