उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लखनऊ शहर की रजनी तिवारी को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लखनऊ शहर की रजनी तिवारी को किया गया सम्मानित
उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लखनऊ शहर की रजनी तिवारी को किया गया सम्मानित

लखनऊ सिटी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय हजरतगंज में बुधवार को श्री नारी सम्मान का आयोजन किया गया। यह आयोजन आर्यन मिश्रा के आर्यन फिल्म प्रोडक्शन के सृजन से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  के रूप में शिवपाल यादव उपस्थित रहें। इस दौरान शिवपाल यादव ने शहर की उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों करने वाली लखनऊ शहर कि रजनी तिवारी सहित कई महिलाओं को श्री नारी सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में आगे हैं अंतरिक्ष से लेकर आटो रिक्शा चलाने तक  सेना में पुलिस में सभी जगह नारी सर्बोपरि है और वह इस सम्मान की हकदार भी है। वहीं आर्यन तिवारी को चाइल्ड अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया आर्यन बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखते हैं और अभी तक कई मूवी में बतौर चाइल्ड एक्टर कार्य कर चुके हैं।