महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए घर-घर जाकर लोगों को किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए घर-घर जाकर लोगों को किया गया जागरूक

वाराणसी सिटी। पांडेपुर नई बस्ती वाराणसी में घर घर जाकर शनिवार को लोगों को जागरूक किया गया। जागो रे टीम मुहिम के जरिए लोगों के बीच महिला उत्पीड़न के लिए लगातर प्रयास कर रही है। जिसमें  स्कूल और कॉलेज में छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गली मोहल्ले व सार्वजनिक जगहों पर भी लगातार लोगों के बीच जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें हर एक व्यक्ति का सहयोग बहुत ही जरूरी है चाहे वो किसी भी धर्म, जाती या राजनिति पार्टी से हो यह मायने नहीं रखता, मायने रखता है तो वह महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान इसी कड़ी में आज पांडेपुर नई बस्ती पार्षद प्रत्याशी पत्राकार मोहम्मद कैफ के सहयोग से आयोजित किया गया।

लोगों के बीच जाकर महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। जब एक बेटी के ऊपर प्रहार होता है तो वह नहीं किसी धर्म, जाति, और ना ही किसी राजनीतिक पार्टी की होती हैं ओ सिर्फ और सिर्फ देश की बेटी होती है, जिसकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी।