यूक्रेन में फंसे लोगों को दिल्ली व मुंबई से बिहार तक आने का खर्च उठाएगी नीतीश सरकार

यूक्रेन में फंसे लोगों को दिल्ली व मुंबई से बिहार तक आने का खर्च उठाएगी नीतीश सरकार

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारत के लोगों को सुरक्षित वतन वापसी करायी जा रही है।  शनिवार को यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया से एयर इंडिया के पहले विमान ने भारत के लिए उड़ान भरी है। रात करीब 8 बजे ये विमान मुंबई पहुंचेगा। वहीं देर रात 2 बजे दिल्ली भी एक फ्लाइट आने वाली है। दिल्ली व मुंबई से बिहार तक आने का खर्च नीतीश सरकार उठाएगी। वहीं बिहार सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

युक्रेन में बिहार के भी कई लोग फंसे हुए हैं। अब उन्हें सुरक्षित लाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। भारत सरकार की पहल पर अब यूक्रेन में फंसे देशभर के लोगों को अपने वतन वापस लाया जा रहा है। बिहार के भी अलग-अलग जिले के कई लोग वहां फंसे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं सीएम ने यह एलान किया कि एयर इंडिया के विमान से दिल्ली और मुंबई आने वाले बिहार के लोगों को वहां से बिहार तक आने का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी।