New Year Special : जाने 2022 में पड़ने वाले सभी फेस्टिवल्स की डेट्स और शुभ महूर्त

नाग पंचमी डेट - 2 अगस्त महत्व- इस दिन नागों की पूजा प्रधान रूप से की जाती है। शुभ मुहूर्त- सुबह 5:42 से सुबह 8:24 तक रक्षा बंधन डेट - 11 अगस्त महत्व - यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का उत्सव है। यह सबसे बड़े हिन्दू त्योहारों में से एक है। शुभ मुहूर्त-.......

New Year Special : जाने 2022 में पड़ने वाले सभी फेस्टिवल्स की डेट्स और शुभ महूर्त

फीचर्स डेस्क। तीज -त्यौहार ही हर साल को हैपेनिंग (happening) और  स्पेशल (special) बनाते है। साथ ही इनका पारम्परिक महत्त्व भी होता है। नए साल के कैलेंडर (calendar) में हम सब से पहले प्रॉमिनेंट (prominent) फेस्टिवल्स (festivals) और उसके बाद अपनी बर्थडे (birthday) ही चेक करते हैं। फेस्टिवल्स (festivals)की डेट्स (dates) तो पता चल जाती है पर महूर्त का मसला रहता है कि फलां त्यौहार का शुभ महूरत कितने बजे का है। तो इन सब बातों को एक आर्टिकल (article) में समेट कर हम आप के लिए लाये हैं , इसे सेव करना ना भूले। आइये जानते हैं 2022 जनवरी से दिसंबर तक सीक्वेंस (sequence) में पड़ने वाले फेस्टिवल्स की डेट्स और उनके शुभ महूर्त ……

जनवरी मंथ

लोहरी

डेट - 13 जनवरी

महत्व-लोहरी नए फसल की कटाई पर मनाया जाने वाला उत्सव है।

शुभ मुहूर्त- 13 जनवरी को सुबह 7:15 से 14 जनवरी को सुबह 9:21 तक।

पोंगल एवं मकर संक्रांति

डेट -14 जनवरी

महत्व- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मान्‍यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। इस दिन दान का बहुत अधिक महत्त्व होता है।

शुभ मुहूर्त- दोपहर 14:12 बजे से शाम 17:45 बजे तक

षटतिला एकादशी / सकट

डेट - 28 जनवरी

महत्व- इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। इस दिन तिल के पानी से स्नान करते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन तिल का 6 प्रकार से प्रयोग करना चाहिए और दान भी करना चाहिए इससे पापों का नाश होता है।

शुभ मुहूर्त- 28 जनवरी सुबह 7:11 बजे से 29 जनवरी को सुबह 09:20 बजे तक

फरवरी मंथ

बसंत पंचमी

डेट - 5 फरवरी

महत्व- इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और इसी दिन से भारत में वसंत ऋतु का आरम्भ होता है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 07:07 से दोपहर 12:35:19 तक

मार्च मंथ

महाशिवरात्रि

डेट - 1 मार्च

महत्व- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था।

शुभ मुहूर्त- 23:08 से 2 मार्च सुबह 6:00 बजे तक

होलिका दहन

डेट - 17 मार्च

महत्व- इस दिन विष्णु भगवान ने प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह का रूप धारण करके दानवराज हिरण्यकश्यप का वध किया था।

शुभ मुहूर्त- रात 21:20 से रात 22:31 तक

अप्रैल मंथ

चैत्र नवरात्रि

डेट - 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक

महत्व- चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा का अवतरण हुआ था।

घटस्थापना मुहूर्त- 06:10 से 08:29 तक

रामनवमी

डेट - 10 अप्रैल

महत्व- रामनवमी पर भगवान विष्णु के 7 वें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था।

शुभ मुहूर्त- 11:06 से 13:39 तक

हनुमान जयंती

डेट - 16 अप्रैल

महत्व- हनुमान जयंती भगवान हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 2:27 से 17 अप्रैल रात 00:26 तक

मई मंथ

अक्षय तृतीया

डेट - 3 मई

महत्व- इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और सोना खरीदने के लिए यह दिन शुभ माना गया है।

शुभ मुहूर्त- 05:39 से 12:18 तक

जून मंथ

निर्जला एकादशी

तिथि- 11 जून

महत्व-  इस व्रत से दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 5:22 से 12 जून सुबह 8:09 तक

जुलाई मंथ

गुरु-पूर्णिमा

डेट - 13 जुलाई

महत्व- इस दिन गुरु की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 4:01 से 14 जुलाई रात 00:08 तक

हरियाली तीज

डेट - 31 जुलाई

महत्व - यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 3:01:48 से 1 अगस्‍त सुबह 4:20 तक

अगस्त मंथ

नाग पंचमी

डेट - 2 अगस्त

महत्व- इस दिन नागों की पूजा प्रधान रूप से की जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 5:42 से सुबह 8:24 तक

रक्षा बंधन

डेट - 11 अगस्त

महत्व - यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का उत्सव है। यह सबसे बड़े हिन्दू त्योहारों में से एक है।

शुभ मुहूर्त- 20:52 से 21:13 तक

कजरी तीज

डेट - 14 अगस्त

महत्व- वैवाहिक जीवन की सुख और समृद्धि के लिए इस दिन महिलाओं द्वारा व्रत किया जाता है।

शुभ मुहूर्त- 00:55 से 22:37 तक

जन्माष्टमी

डेट - 19 अगस्त

महत्व- इस दिन श्रीकृष्‍ण का जन्‍म हुआ था।

शुभ मुहूर्त- 00:03 से 00:46 तक

 हरतालिका तीज

डेट - 30 अगस्त

महत्व- इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है।

शुभ मुहूर्त- 5:57 से 8:31 तक

गणेश चतुर्थी

डेट - 31 अगस्त

महत्व- इस दिन घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है।

शुभ मुहूर्त- सुबह 11:04 से दोपहर 13:37 तक

सितंबर मंथ

अनंत चतुर्दशी

डेट - 9 सितंबर

महत्व- इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है।

शुभ मुहूर्त- 6:02 से 18:09 तक

 शरद नवरात्रि

डेट - 26 सितंबर

महत्व - शरद नवरात्रि में मां दुर्गा अपने मायके रहने आती हैं।

घटस्थापना मुहूर्त : 6:11 से 7:51 तक

अक्टूबर मंथ

दशहरा

डेट - 5 अक्टूबर

महत्व-  इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।

शुभ मुहूर्त-14:07 से 14:54 तक

धनतेरस

डेट - 23 अक्टूबर

महत्व- इस दिन धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

शुभ मुहूर्त-17:44 से 18:05 तक

दिवाली

डेट - 24 अक्टूबर

महत्व - दीपावली को दीप उत्सव भी कहा जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती है।

शुभ मुहूर्त- 18:54 से 20:16 तक

छठ पूजा

डेट - 30 अक्टूबर

महत्व-  इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है और इसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त- 30 अक्टूबर सूर्यास्त का समय:17:37

31 अक्टूबर सूर्योदय का समय : 6:31

नवंबर मंथ

देवउठनी   एकादशी

डेट - 4 नवंबर

महत्व- मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में 4 माह शयन के बाद जागते हैं।

शुभ मुहूर्त- 6:35 से 5 नवंबर 8:47 तक

कार्तिक पूर्णिमा

डेट - 8 नवंबर

महत्व-  इस दिन महादेव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था।

शुभ मुहूर्त- 16:18 से  8 नवंबर 16:34 तक

दिसंबर मंथ

सफला एकादशी

डेट - 19 दिसंबर

महत्व-  इस एकादशी का व्रत करने से सारे कार्य सफल हो जाते हैं, इसलिए इसे सफला एकादशी कहा गया है।

शुभ मुहूर्त- 7:08 से 20 दिसंबर 9:12 तक