करवाचौथ पर दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए लगाएं ये खास उबटन, चेहरे से पति की नहीं हटेगी नजर

करवाचौथ पर पतिदेव को रिझाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। पार्लर जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराती हैं। लेकिन इसका असर जब जेब पर पड़ता है तो बहुत कष्ट होता है। आपकी इसी समस्या के समाधान के लिए हम आपको घर पर बने कुछ ऐसे उबटन के बारे में बताएंगे, जिससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकती है। आपके चमकते चेहरे को देखकर पतिदेव भी नज़रें नहीं हटा पाएंगे...

करवाचौथ पर दुल्हन जैसा निखार पाने के लिए लगाएं ये खास उबटन, चेहरे से पति की नहीं हटेगी नजर

फीचर्स डेस्क । करवाचौथ का त्योहार सभी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती है। पति को रिझाने के लिए स्त्रियां पार्लर में जाकर महंगे महंगे ट्रीटमेंट कराना चाहती है, लेकिन बात जब पैसों की आती है तो बहुत सारी ऐसी भी महिलाएं हैं, जो पीछे हट जाती है और चाहकर भी पार्लर नहीं जा पाती। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप पार्लर जैसा ग्लो घर पर भी पा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे उबटन के बारे में बताएंगे, जिनसे आप आसानी से ग्लोइंग स्किन पा सकती है और आपको देखकर पति भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। चलिए हम आपको ऐसे ही उबटन के बारे में बताते हैं।

बेसन हल्दी का उबटन

घर की हर रसोई में बेसन व हल्दी आराम से उपलब्ध रहती है। इन दोनों से आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच बेसन में 1/2 चम्मच हल्दी मिलानी है। इसके अलावा आप इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल व 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिला लीजिए। साथ ही 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर भी ले लीजिए। इन सबको अच्छे से मिक्स करके 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा लें और उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की गंदगी निकल जाएगी और फेस पर ग्लो आ जाएगा।

तुलसी और नीम का उबटन

ग्लोइंग स्किन के लिए 8 पत्ती तुलसी और 8 पत्ती नीम ले लीजिए। अच्छे परिणाम के लिए इसमें थोड़ी सी हल्दी भी डाल लीजिए। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा एलोवेरा मिला लीजिए। आप चाहे तो एलोवेरा की जगह नींबू का रस भी मिला सकती है, बस याद रहे कि नींबू से जलन न हो। इस उबटन को बनाने के लिए एक मिक्सी लें और इन सभी चीजों को उसमें डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस लेप को अपने फेस पर लगा लें और सूखने के बाद चेहरा धो लें।

बेसन व संतरे के छिलके का उबटन

इस उबटन को तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन लें। साथ ही एक संतरे के छिलके लें और उन्हें पीस लें। इसके बाद इन दोनों में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने दें और उसके बाद ठंड़े पानी से चेहरा धो लें। इस मिश्रण से आपके चेहरे के दाग धब्बें दूर होंगे साथ ही आपका चेहरा ग्लों करेगा।

दूध पाउडर का उबटन

इस उबटन को बनाने के लिए 1 चम्मच दूध पाउडर में आधा चम्मच बेसन और आधा चम्मच बादाम पाउडर मिला लें। इसके साथ ही इमें थोड़ी सी हल्दी व गुलाब जल मिला लें। अगर आपके फेस पर जलन ना हो तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इन सभी चीजों का अच्छे से मिश्रण तैयार करके अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट लगाने के बाद चेहरा धो लें। इस उबटन से आपकी स्किन साफ व चमकदार बनेगी।

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इन खास उबटन का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव है, तो इस स्थिति में  अपनी स्किन के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें।