New Year Special : सेहत के नज़रिये से कैसे रहेगा आप का आने वाला साल 2022

मिथुन  राशि वालों के वर्ष की शुरुआत में आठवें भाव में शनि की स्थिति और केतु के छठे भाव में होने के कारण यह वर्ष सेहत के लिहाज से बहुत अच्‍छा...

New Year Special : सेहत के नज़रिये से कैसे रहेगा आप का आने वाला साल 2022

फीचर्स डेस्क। हेल्थ इज़ वेल्थ किसी ने खूब कहा है , हेल्थ होगी तभी वेल्थ को एन्जॉय कर पाएंगे। लाइफ का हर मोमेन्ट मेमोरेबल और खूबसूरत होगा। इसीलिए अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए हमें भरसक प्रयास करने चाहिए। पिछले दो सालों से समूचे वर्ल्ड में जो माहौल चल रहा है उसमे किसको कब क्या हो जाये कुछ पता नहीं। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आने वाला साल सेहत के लिहाज़ से उनके लिए कैसा जाने वाला है।  इसी प्रश्न का जवाब हम आप के लिए ले कर आए हैं ज्योतिषाचार्य समन्वय त्रिपाठी से , पंडित जी राशि के हिसाब से आप का स्वास्थ्य भविष्यफल बताया है….

मेष राशि

मेष राशि वालों के लोए वर्ष 2022 सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना होगा। जो बीमारी आपको बीते वर्ष में परेशान कर रही थीं, वह कम हो जाएंगी। मानसिक रूप से भी इस वर्ष आपको काफी शांति मिलेगी।

उपाय- योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

वृष राशि

वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आसपास के तनावपूर्ण वातावरण के कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।चिंताओं में पड़ सकते हैं। परन्तु वर्ष के मध्य से अंत तक का समय स्वास्थ् के लिए लाभकारी रहेगा। धूम्रपान या शराब पीने की आदत पर आप काबू पा सकेंगे। इस साल अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।

उपायआप रोज़ गायत्री मंत्र का जप करें। साथ ही गुड़ का दान करें। 

मिथुन  राशि

मिथुन  राशि वालों के वर्ष की शुरुआत में आठवें भाव में शनि की स्थिति और केतु के छठे भाव में होने के कारण यह वर्ष सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं होगा। आप मधुमेह, रक्तचाप और अनिद्रा आदि से पीड़ित हो सकते हैं। हालांकि, सही उपचार से आपको राहत मिलेगी। 

उपायध्यान और योग अपनाएं साथ अपने खान-पान की आदतो में सुधार करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले वर्ष 2022 की पहली तिमाही में बहुत सुस् रहेंगे, आपके जीवन में उत्साह और ऊर्जा की भी कमी होगी। अष्टम भाव में बृहस्पति के प्रभाव के कारण मौसम संबंधी रोग हो सकते हैं।

उपाय- किसी भी कारण से मानसिक तनाव लें। स्वयं को बिजी रखें , घर में पॉजिटिव माहौल बनाये।

सिंह राशि

आपको इस वर्ष कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है क्योंकि कर्मफल दाता शनि और बृहस्पति देव की आपकी राशि में छठे भाव में युति किसी बड़े रोग को जन्म दे सकती है। ऐसे में आपको इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको बड़ी आँत या गुर्दे से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अपने शरीर का विशेष ध्यान रखें और कुछ भी ऐसा ना करें, जिसके चलते आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो।

उपायजीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ रहने में मददगार साबित हो सकता है। किसी भी छोटी समस्या को हल्के में ना लें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य के नजरिए से आपकी सेहत इस वर्ष अच्छी रहेगी। वर्ष भर आपकी राशि के तीसरे भाव में केतु मौजूद रहेंगे और आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखने में मदद करेंगे। 6 अप्रैल से 15 सितंबर तक आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी। अन्यथा आपको मधुमेह, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

उपाय - व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। पानी खूब पिए।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को इस साल कभी-कभार स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी। तनाव आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ेगा। आपको व्यायाम करने और अपने शरीर की फिटनेस और वजन पर पूरा नियंत्रण रखने की सलाह है।

उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार को दूध अर्पित करें और अपनी पसंद की गतिविधियों को अपने जीवन में शामिल करें।

वृश्चिक राशि

आने वाले वर्ष के लिए, शनि आपके शारीरिक और मानसिक कल्याण में कई बदलाव लाएगा। आपके मूड और सामान्य स्वास्थ्य में कई उतार-चढ़ाव होंगे। वैसे यह आपके स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। वर्ष 2022 की पहली तिमाही के बाद, बृहस्पति आपको अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता के साथ आशीर्वाद देगा।

उपाय- रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का व्रत करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के वर्ष 2022 में स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर होगा। हालांकि शनि देव आपकी परीक्षा लेते हुए बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे, लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। शुद्ध हवा और शुद्ध पानी आपके लिए आवश्यक होगा।

उपाय-गुरुवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में कमल का इत्र अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि के लिए वर्ष 2022 सेहत के लिहाज से अनुकूल रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि देव की उपस्थिति रहेगी, जो आपको सेहतमंद रखेंगे। साथ ही शनि आपकी राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आप पुराने रोग से इस वर्ष मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन शनि उन छोटी-छोटी समस्याओं से भी आपको समय के साथ निजात दिलाते रहेंगे।

उपाय- स्नान वाले जल में हल्दी इत्र मिलाकर स्नान करें।