Mother's Day Special: इन सेलिब्रिटी मॉम का मदर्स डे होगा स्पेशल, क्योंकि ये बनी है पहली बार मां

मदर्स डे सभी मांओं के लिए एक खास मौका होता है। जब वो अपने मातृत्व को एंजॉय करने के साथ साथ प्राउड भी फील करती है। ये है वो सेलिब्रिटी मॉम जो मनाएंगी पहली बार मदर्स डे..

Mother's Day Special: इन सेलिब्रिटी मॉम का मदर्स डे होगा स्पेशल, क्योंकि ये बनी है पहली बार मां

फीचर्स डेस्क। मदर्स डे का दिन आ ही गया जिस दिन का सभी मदर्स को वेट रहता है। बहुत ही खास होता है ये दिन। और सबसे स्पेशल उनके लिए होता है जो फर्स्ट टाइम इस दिन को सेलिब्रेट करने जा रही है। जी हां चाहे बच्चे की मां कितनी ही बड़ी हस्ती क्यों न हो पर उसके लिए तो होती है वो सिर्फ एक मां। जो उसके लिए कुछ भी कर सकती है। रब से भी लड़ सकती है। जब बच्चे के पास मां होती है तो वो सबसे सेफ फील करता है। उसे फिर किसी की भी जरूरत नहीं होती। हर बच्चे के लिए उसकी मां ही सुपर मॉम होती है। आइए मिलते है इन न्यूली मॉम्स से जो इस टाइम सेलिब्रेट करेंगे अपना फर्स्ट मदर्स डे।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का हाल ही में मां बनी है। इन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम वामिका कोहली है। ये भी इस साल अपना फर्स्ट मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी अपनी बिटिया के साथ।

एकता कौल

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल 4 जून 2020 में मां बनी थी। इन्होंने प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। इनके पति खुशी से फूले नहीं समाए थे। इन्होंने बेटे का नाम वेद रखा है। ये भी इस साल पहली बार मदर्स डे मनाने जा रही है।

नताशा स्टेनकोविक

नताशा इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की पत्नी है। इन्होंने जुलाई 2020 को एक बेटे को जन्म दिया।  ये भी अपने बेटे के साथ मनाएंगी अपना फर्स्ट मदर्स डे।

इसे भी पढ़े:- Mother's Day Special: सास भी बन सकती है मां,आइए मिलते है इन सेलिब्रिटीज सास बहू की जोड़ियों से

निन दुसांज

आफताब शिवदासानी की पत्नी निन ने 1 अगस्त 2020 को एक नन्ही सी परी को जन्म दिया था। शादी के 6 साल बाद उनके घर में बेटी के रूप में नई खुशियों ने जन्म लिया है। अब इसी के साथ निन अपना फर्स्ट मदर्स डे करेंगी सेलिब्रेट।

अमृता राव

अमृता ने आरजे अनमोल से साल 2016 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2020 में अमृता ने एक बेटे को जन्म दिया। अमृता ने अपने प्रेगनेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया अब को अपना मदरहूड एंजॉय कर रही। वो भी इस साल पहली बार मदर्स डे मनाएंगी।

अनीता हंसनादानी

अनीता हाल ही में 9 फरवरी 2021 में बेटे को जन्म देकर पहली बार मां बनी। अनीता और उनके पति दोनो ही बहुत खुश है। और अनीता अपने फर्स्ट मदर्स डे को लेकर काफी उत्साहित भी है।

जानकी पारेख

टीवी एक्टर नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने फरवरी में ही बेटे सूफी को जन्म दिया था। नकुल अपनी पत्नी के साथ बेटे के जन्म के हर एक पल में उनके साथ ही रहे। और अब वो अपने बेटे के साथ हर आने वाली खुशी को एंजॉय करना चाहते है। ये मदर्स डे भी जानकी के लिए होने वाला है बहुत खास।

पूजा बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जिन्हे लोग देवो के देव महादेव सीरियल से जानते है। इन्होंने पिछले साल अपने बॉय फ्रेंड से लॉकडॉन में शादी की थी और 9 अक्टूबर 2020 को एक बेटे को जन्म दिया है। ये एक्ट्रेस भी पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी।

शिखा सिंह

कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने जून 2020 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। शादी के चार साल बाद उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है तो ये मदर्स डे तो उनके लिए बेहद अनमोल होगा।

इन सभी एक्ट्रेस के लिए मदर्स डे होने वाला है बहुत खास। इन सभी के साथ आप सभी को भी हमारी पूरी टीम की तरफ से हैप्पी मदर्स डे।

picture credit: google