मीनाक्षी लेखी ने AAP को बताया सोनिया गांधी की बी टीम, बोलीं- भगवंत मान सबसे बड़े झूठे हैं

मीनाक्षी लेखी ने AAP को बताया सोनिया गांधी की बी टीम, बोलीं- भगवंत मान सबसे बड़े झूठे हैं

 नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को धोखा दे रही है और दिल्ली मॉडल के जरिए अब पंजाब को धोखा देने की कोशिश कर रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी समर्थकों से सांठगाठ के आरोप लगने के बाद पार्टी बैकफुट पर नजर आ गई है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को धोखा दे रही है और दिल्ली मॉडल के जरिए अब पंजाब को धोखा देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों को धोखा देने और दिल्ली में 524 करोड़ रुपए के विज्ञापन देने के अलावा और क्या काम किया है ?

सबसे बड़े झूठे हैं मान

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सबसे बड़े झूठे हैं, क्या उन्हें पता है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बनाने में कितना पैसा खर्च किया। आम आदमी पार्टी सोनिया गांधी की बी-टीम है और कांग्रेस के साथ मिलीभगत से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के वक़्त अरविंद केजरीवाल कितने नज़दीक थे सोनिया गांधी के। इन्हीं के द्वारा खड़ी की गई यह पार्टी है। इन्हें राष्ट्रीय चिह्न कैसे मिल गया ? मीनाक्षी लेखी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय चिह्न दे दिया वह तो क्षेत्रिय पार्टी भी नहीं थी। लोगों को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से निज़ात चाहिए।