साल 2023 में कई फिल्मे होने वाली हैं रिलीज़, शाहरुख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगे वापसी

साल 2023 में कई फिल्मे होने वाली हैं रिलीज़, शाहरुख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगे वापसी

मुंबई। अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं तो यह साल आपके लिए ही है। ऐसा मै इसलिए कह रही कि वर्ष 2023 में कई फिल्मे रिलीज़ होने वाली हैं। खास यह भी है कि शाहरुख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। वहीँ अक्षय कुमार की ओह माय गॉड के सिक्वल का भी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 2023 में सिक्वल्स की लाइन लगने वाली है। आइये इन फिल्मों के बारें आपको कुछ खास बातें शेयर करते हैं...

टाइगर 3

यशराज फिल्म्स के बैनर के तले बन रही फिल्म ‘टाइगर-3’ इसी साल रिलीज़ होगी। इस फिल्म का सलमान के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह फिल्म 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ और 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का सिक्वल है। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

ओह माय गॉड – 2

2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड के सिक्वल की तैयारियां भी चल रही हैं। लंबे समय से इसकी शूटिंग भी चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। वहीँ, सिक्वल में परेश रावल के जगह पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।

फुकरे – 3

फुकरे 1 और फुकरे 2 के बाद इसके तीसरे पार्ट को भी इसी साल रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है। फुकरे सीरीज को यूथ द्वारा काफी पसंद किया जाता रहा है।  

इश्क विश्क – 2

शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘इश्क विश्क’ का भी सिक्वल इसी साल रिलीज़ होने को तैयार है। शहीद कपूर की यह फिल्म काफी सुपरहिट रही थी। अब इसके सिक्वल से मेकर्स को उम्मीदें हैं। इसके सिक्वल से ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना डेब्यू कर रही हैं।

कृष – 4

लगातार तीन पार्ट के सुपरहिट होने के बाद कृष-4 भी इस साल रिलीज़ होने वाली सिक्वल फिल्मो के लाइन में है। कृष के तीनों पार्ट सुपरहिट रहे थे।  अब इसके चौथे पार्ट के रिलीज़ के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। मेकर्स के अनुसार, इसका बजट बड़ा होने वाला है। साथ ही इसमें काफी सारे नए वीएफ़क्सइस्तेमाल किए जाएंगे।

गदर-2

गदर फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा सनी देओल के एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जो कि फैंस को काफी पसंद आया था। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज़ हो सकती है।