Bigg Boss OTT 2 : अपने लिए घरवालों के चीप कमेंट सुनकर इमोशनल हुईं जिया शंकर

Bigg Boss OTT 2 : अपने लिए घरवालों के चीप कमेंट सुनकर इमोशनल हुईं जिया शंकर

मुंबई। बिग बॉस का घर वो जगह है जहां इंसान के रिश्ते पल में टूटते और बनते हैं। वीकएंड का इस घर में एक अलग ही एक्साइटमेंट रहता है। लेकिन जिया शंकर के लिए यह वीकएंड उन्हें इमोशनली तौर पर हर्ट कर गया। हुआ यूं कि रविवार को मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस आए थे। उन्होंने घरवालों को एक टास्क दिया जहां घरवालों को यह बताना था कि उनकी पीठ पीछे किसने यह कमेंट किया होगा। यह कमेंट घरवालों को पढ़कर बताना था। लेकिन इस टास्क ने जिया को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। वो अंदाजा नहीं लगा पाई कि उनके बारे में उनके ही दोस्त इतने भद्दे कमेंट करेंगे।

तो क्या था वो कमेंट

बिग बॉस में हम दुबई के मॉडल जेद को देख रहे हैं। जेद के बारे में बात करें तो वह हर किसी से फ्लर्ट कर रहा है लेकिन जिया को वो अपनी बेटी बोलते हैं और उसका ख्याल भी एक छोटी बच्ची की तरह रखता हैं। ऑडियंस को इन दोनों का यह बॉन्ड बहुत पसंद आ रहा है। लेकिन कहते हैं न जुबान में हड्‌डी नहीं होती हम बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं। जया के पीठ पीछे उनके दोस्त ने कमेंट किया था कि जेद कहता है कि जया उसकी बेटी जैसी है लेकिन उसकी हरकतें तो कुछ और ही बताती हैं। इन दोनों का बॉन्ड बाप बेटी का कम और लवर्स का ज्यादा लगता है।

सकते में आ गई

अपने और जेद के बारे में यह कमेंट सुनकर जिया एक तरह से सकते में आ गई। वो कहने लगी ऐसा कोई सोच भी कैसे सकता है। उसका सबसे पहला शक बेबिका पर और फिर अविनाश पर गया। यह दोनों ही गलत निकले, वहीं जब उसे पता चला कि अभिषेक मल्हन और मनीषा रानी जिसे वो अपना दोस्त कहती है वो ऐसा कहेगा तो बहुत ज्यादा हर्ट हो गई। बिग बॉस ने जब उसे क्लिप दिखाई तो उसे यकीं ही नहीं हो पा रहा था कि इतना चीप कमेंट वो दोनों कर सकते हैं। कहने लगी इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता, जिन्हें मैं अपना समझती थी वो लोग क्या निकले।

जेद ने भी आपा खो दिया

इस कमेंट के बारे में जानकर जेद ने भी अपना खो दिया। सबसे पहले तो उसे समझ नहीं आया कि क्या कमेंट है। लेकिन जब उसने जिया को रोते हुए देखा तो उसे गले लगाया और बोला कि तुम जानती हो तुम मेरे लिए क्या हो। मेरा और तुम्हारा यह बाप बेटी का रिश्ता ऐसा ही रहेगा।