"आया सावन झूम के" प्रोग्राम में सावन क्वीन की फर्स्ट रनर अप बनी साध्वी त्रिपाठी और सावन क्वीन का खिताब शिखा के नाम

लखनऊ शहर के हजरतगंज रॉयल कैफे के कलर सभागार में माध्यम सामाजिक संस्था के सौजन्य से एपिक इवेंट्स की महिलाओं ने जोर शोर और उल्लास के साथ मनाया तीज का त्यौहार....

"आया सावन झूम के" प्रोग्राम  में सावन क्वीन की फर्स्ट रनर अप बनी  साध्वी त्रिपाठी और सावन क्वीन का खिताब शिखा के नाम

लखनऊ सिटी।  हजरतगंज रॉयल कैफे के कलर सभागार में माध्यम सामाजिक संस्था के सौजन्य से एपिक इवेंट्स की महिलाओं ने जोर शोर और उल्लास के साथ मनाया तीज का त्यौहार थीम थी “आया सावन झूम के” सावन की मस्ती सभी में दिखाई दे रही थी।

सभी महिलाएं हरे रंग के वस्त्रों में थी। जो कि बहुत ही मोहक लग रहा था। मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित थी, उनकी उपस्थिति में  कार्यक्रम का आगाज किया गया।


यहां सिंगिंग कंपटीशन डांस कंपटीशन और सावन क्वीन भी चुनी गई । सभी कार्यक्रमों ने समां बांधे रखा पर सावन क्वीन मुख्य आकर्षण रहा। बॉलीवुड थीम सावन संबंधित गीतों पर नृत्य किय सावन आया मन भाया, सावन में मोरनी बनके, मैं तो छम छम नाचूं, चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा, जैसे गीतों पर सब ने नृत्य प्रस्तुति दी।

इसी श्रृंखला में अन्य महिलाओं ने कजरी और तीज के सावन संबंधित गीतों की प्रस्तुति दी। जिससे वातावरण त्योहार के रंग में ran gayaa। इसमें 25 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने रैंप वॉक पर अपने जलवे बिखेरे ।


प्रीति कुमार और राखी सिंह ने जूरी का कार्यभार संभाला l सावन क्वीन की फर्स्ट रनर अप बनी साध्वी त्रिपाठी  और द्वितीय  रनर अप रहीं प्रियंका सिंह, सावन क्वीन का खिताब मिला शिखा सिंह को। आगे क्रम में सिंगिंग कंपटीशन की विनर रही मधु सक्सेना। डांस कंपटीशन की विनर रही स्नेहा शुक्ला।साथ ही अन्य महिलाओं ने कई टाइटल अपने नाम किए अर्पिता गुप्ता बनी प्रीटी गर्ल । Sunshine  टाइटल जीता सोनल अग्रवाल ने। मन मोहिनी बनी डॉक्टर स्वीटी श्रीवास्तव, Beauty with brain बनी सुरभि ग्रोवर, Party ki jaan खिताब से नवाजा गया मंजरी श्रीवास्तव को। Adorable कहा गया दीप्ति आहूजा को। और roop ki raani बनी पूजा श्रीवास्तव। मोस्ट फैसिनेटिंग बनी उपासना।

सभी सुंदरियों से स्टेज ऐसा लगा मानो चांद जमीं पे आ गया हो।