रत्नगिरी सेवा संस्थान की तरफ से काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन

रत्नगिरी सेवा संस्थान की तरफ से काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन
रत्नगिरी सेवा संस्थान की तरफ से काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन

लखनऊ सिटी। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी खादी बाजार 2021 का चारबाग बाल संग्रहालय मे दिनांक 2 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2021 तक भव्य रूप से प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रत्नगिरी सेवा संस्थान की तरफ से एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक नारी था सशक्तिकरण। नारी सशक्तिकरण की इस काव्य गोष्ठी में पुरुषों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राखी सिंह उपस्थित रहीं।

 इस दौरान कवि और कवियित्रियों ने नारी सशक्तिकरण पर एक से एक बढ़कर कविता सुनायी जिससे दर्शक दिल थाम के बैठ गए और तालियों की गूंज ने समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन किया विद्याभूषण सोनी ने किया। इस अवसर पर आशा राय, कल्पना मिश्रा, कवि इरशाद राही, संस्कार गुप्ता, रोहिताश सिंह, पलक यादव, सुनीता रमन, आकांक्षा अवस्थी, स्वाती पाठक, पूनम अवस्थी ने कविता सुनकर मंच को गुंजमान कर दिया। वहीं रत्नगिरी सेवा संस्थान की संस्थापिका शक्ति बाजपेयी सरल ने अपकी कविता से कार्यक्रम को विराम दिया। कवियों को सचिव आलोक दीक्षित ने सभी सम्मानित किया।

Files