Diwali 2023 : दिवाली से पहले घर में करा रहे हैं पेंट तो इन वास्तु टिप्स से बढ़ेगी सुख और समृद्धि

वास्तु के हिसाब से घर में रंगो का प्रयोग होना चाहिए जिससे हमे लाभ का अनुभव हो। घर में भी कोई प्रवेश करता है उनके साथ ही उनकी ऊर्जा भी प्रवेश करती है तो ये ज़रूरी है की सही रंगो का प्रयोग सकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करे...

Diwali 2023 : दिवाली से पहले घर में करा रहे हैं पेंट तो इन वास्तु टिप्स से बढ़ेगी सुख और समृद्धि

फीचर्स डेस्क। कहते है जो घर सुन्दर दिखता है जो घर साफ़ होता है वहां माँ लक्ष्मी का वास होता है। दिवाली से पहले हर कोई यही चाहता है की उनका घर साफ़ सुथरा हो इसीलिए घर में लोग पेंट भी करवाते है लेकिन सही रंगो का चुनाव करना भी बहुत ज़रूरी और विशेष होता है जिससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है। वास्तु के हिसाब से घर में रंगो का प्रयोग होना चाहिए जिससे हमे लाभ का अनुभव हो। घर में भी कोई प्रवेश करता है उनके साथ ही उनकी ऊर्जा भी प्रवेश करती है तो ये ज़रूरी है की सही रंगो का प्रयोग सकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करे। सही रंगो का चुनाव सही दिशा के लिए ज़रूरी होता है और बहुत फायदेमंद  भी होता है। ग्रहो का संतुलन घर को सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर देता है।

गलत रंगो का प्रयोग आपके घर के उपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। घर के अलग अलग स्थान अलग अलग ग्रहो को नियंत्रित करता है। सही रंगो का चुनाव सही दिशा के लिए ज़रूरी होता है और बहुत फायदेमंद भी होता है। ग्रहो का संतुलन घर को सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर देता है। गलत रंगो का प्रयोग आपके घर के उपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। घर के अलग अलग स्थान अलग अलग ग्रहो को नियंत्रित करता है। जिससे घर की स्तिथि पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

लिविंग रूम या ड्राइंग रूम

घर में तभी हम प्रवेश करते है तब सबसे पहले कमरा लिविंग रूम या ड्राइंग रूम होता है जहाँ घर का पूरा परिवार बैठता है आराम से उसके लिए सब सुखद और अच्छे रंग है नीला ,हरा और पीला ये बहुत ही अच्छे और सुख समृद्धि वाले रंग इन रंगो का प्रयोग बहुत ही शुभ और विशेष होता है। लाल रंग का इस्तेमाल भी आप कर सकते है जिससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

डाइनिंगरूम

घर में डाइनिंगरूम जहाँ पूरा परिवार ख़ुशी से भोजन करता है उसमे भी आप पीला और हरा रंग के प्रयोग कर सकते है। ये रंग मानसिक तनाव से आपको दूर रखेंगे और लाभ भी होगा।

बच्चो का कमरा

बच्चो का कमरा एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है घर का उसके लिए रंग का चुनाव भी विशेष होता है। इसके लिए आप नारंगी और गुलाबी रंग के लिए जा सकते है। लाल और काला रंग के प्रयोग न करे ये वर्जित माना जाता है और बच्चो को मानसिक तनाव दे सकता है।

बैडरूम

अब बात आती है घर के बैडरूम की एक व्यक्ति अधिकतर समय अपने बैडरूम में बिताता है क्योंकि वो आराम का कमरा माना जाता है। इसमें हमेशा आपको ध्यान रखना चाहिए की हल के रंगो का प्रयोग करे क्योंकि ये मन को शांत रखते है और सकारात्मकता का वास होता है।

स्टडी रूम 

अगर आपके घर में स्टडी यानी बच्चो के पढ़ने का कमरा हो तो उसके लिए हल्का बैगनी रंग भी आपके लिए शुभ होगा जो पढ़ने के लिए बहुत ही सुखद माना जाता है।

घर की रसोई

घर की रसोई भी बहुत ही अहम हिस्सा है। उसमे आप सफ़ेद रंग का अगर प्रयोग करेंगे तो बहुत ही शुभ रहेगा। बाथरूम में भी आप सफ़ेद रंग का प्रयोग करे तो लाभकारी होगा क्योंकि सफ़ेद रंग शान्ति का प्रतीक होता है।

पूजा घर

पूजा घर का रंग भी बहुत ही विशेष भूमिका निभाता है घर के अंदर पूजा घर के ईशान कोण में होता है इसीलिए हलके रंग का प्रयोग ही फलदायी होता है जैसे की हल्का पीला ,हल्का नीला ये बहुत ही विशेष है।

घर के बीचो बीच घर का ब्रह्म स्थान होता है वहां कभी भी भड़कीले रंगो का प्रयोग नहीं करना चाहिए हलके रंग ही विशेष होते है और फलदायी होते है इस जगह। साथ ही साथ हलके रंगो से घर में रौशनी भी रहती है जिससे लाभ होते है।

इनपुट सोर्स : डॉ आरती दहिया ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ, नई दिल्ली।