प्रेगनेंसी टाइम में सही डाइट प्लान करना बहुत जरूरी है, पढ़ें कैसे रहेगा आपका बेबी हेल्थी

प्रेगनेंसी में क्या खाये और किस से बचे? साथ ही कितनी कैलोरी का डाइट प्लान लेना चाहिए एक हेल्थी बेबी और इजी प्रेगनेंसी के लिए ? इन सब इंफॉर्मेशंस का समावेश किया गया है इस आर्टिकल में , ज़रूर पढ़े और भावी माता पिता के साथ शेयर भी करें।

प्रेगनेंसी टाइम में सही डाइट प्लान करना बहुत जरूरी है, पढ़ें कैसे रहेगा आपका बेबी हेल्थी

फीचर्स डेस्क। मातृत्व सुख अतुलनीय हैं , पर बच्चे क गर्भ में आते ही साथ आती है हिदायतों , सलाहों की फेहरिस्त। ऐसे में भावी माँ का कंफ्यूज होना लाजमी है की क्या खाये और क्या ना खाए  , क्या कब खाना चाहिए कब नहीं, आखिर बच्चे के लिए बेस्ट क्या है ? तो इन सभी जानकारियों के लिए पढ़िए ये आर्टिकल आप के बहुत सारे कन्फूशन्स दूर होंगे हर प्रेगनेंट लेडी अपनी डाइट में अच्छी से अच्छी चीजों को शामिल करना चाहती है ताकि होने वाला बच्चा स्वस्थ रहें और चुस्त तंदुरुस्त पैदा हो। प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में हार्मोनल चेंजस के कारण आप आपने अंदर ढेरों बदलाव महसूस करती हैं। इन सभी शारीरिक और भावनात्मक बदलावों के बीच कई बार आपका झुकाव अनहैल्थी और जंक फ़ूड की तरफ भी हो सकता है पर ये ठीक नहीं है। तो आइये जानते हैं की क्या खाना चाहिए क्या नहीं और अपने उन सभी दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर भी कीजिए जिन्हे इस से फायदा हो सकता है।     

इन चीजों का सेवन करें 

हरी पत्तेदार सब्जियां

प्रेग्नन्सी में आपके शरीर को भारी मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है इसलिए आपको अपने  खान पान में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, पत्तागोभी चुकंदर और ब्रोकली आदि को शामिल करना चाहिए। पालक में मौजूद आयरन तत्व से गर्भावस्था में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा आपको बीन्स और शलजम को भी खाना चाहिए। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। 

डेयरी प्रोडक्ट्स

सभी डेयरी प्रोडक्ट्स जितने  किसी सामान्य व्यक्ति के लिए जरूरी होते हैं उससे कहीं ज्यादा गर्भवती महिला के लिए दूध, पनीर  छाछ, दही और घी आवश्यक होते हैं। गर्भावस्था के दौरान बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए आपको अपने डाइट में सभी डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।

फल और उनका रस

ताजे फल और उनके ज्यूस का सेवन गर्भावस्था के दौरान  होने वाली आधे से ज्यादा परेशानियों को खत्म कर देते हैं। ये आप को हाइड्रेटेड भी रखते हैं और फाइबर भी देते हैं जिस से कब्ज़ आदि में काफी मदद मिलती है।  सेब, तरबूज, संतरा, नाशपाती अनार और अंगूर बल्कि सभी सीजनल फ्रूट्स को अच्छे से खाये।कच्चा नारियल भी प्रेगनेंसी में खाना चाहिए इस से बच्चा स्वस्थ होता है। 

साबुत अनाज और दालें

प्रेगनेंसी में अपनी डाइट में साबुत अनाज और दालों को  शामिल  करें ये फाइबर और प्रोटीन का भण्डार हैं।  ये आप के बेबी की ग्रोथ में इम्पोर्टेन्ट रोले प्ले करते हैं। आप अपनी डाइट में ओट्स, किनोवा ,दलिया ऐड कर सकती है।  दालों  में अलग अलग रंग की दाल, साबुत और छिलके के साथ वाली लें,  फलिया शामिल करें ।  अगर आप एग खाती है तो रोजाना एक अंडा ज़रूर खाये। 

सूखे मेवे

३ महीने पुरे होने के बाद आप डाइट में मेवे शामिल कर सकती है और इनको भिगो कर लें जिस से गरम तासीर वाले मेवे भी नुक्सान नहीं करेंगे और इनसे आप को भरपूर पोषण मिल पायेगा। 

क्या ना खाये

प्रेगनेंसी में आप को जंक और डिब्बा बंद फ़ूड आइटम्स से दूर रहना चाहिए क्यों की इनमे प्रेसेर्वटिवेस होते हैं। ज्यादा तेल मसाले वाला खाना भी नहीं खाना  चाहिए क्यों की कब्ज़ और गैस होती है।पपीता और पाइनएप्पल भूलकर भी ना खाये ये बच्चे क लिए हानिकारक होते हैं। अधिक चाय और कॉफ़ी से बचे। कुछ लोगो का मानना है की ऐसे में बैगन भी नहीं खाना चाहिए पर ये साइंटिफिक तौर पर सिद्ध नहीं है।  

प्रेगनेंसी में कितनी कैलोरी है आवश्यक

डॉक्टर का मानना है की लगभग 50-55 किलो की एक सामान्य महिला को रोजाना 1900 कैलोरी की जरूरत होती है। लेकिन एक प्रेगनेंट महिला को रोजाना 2200 कैलोरी की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी के दौरान आपको कौन से तत्व की किस मात्रा में जरूरत होती है, इस बात को समझने के लिए नीचे दिए हुए चार्ट को देखें।

पोषक तत्व     सामान्य महिला    प्रेगनेंट महिला

प्रोटीन               50 ग्राम                       65 ग्राम

आयरन             30 मिलीग्राम              40 मिलीग्राम

आयोडीन     100 -200 माइक्रोग्राम     +25 माइक्रोग्राम

कैल्शियम         400 मिलीग्राम           1000 मिलीग्राम

फोलिक एसिड  100 माइक्रोग्राम        400 माइक्रोग्राम

इमेज इनपुट - गूगल इमेजेज