कवियित्री रेखा मित्तल की पुस्तक दूज का चांद का हुआ लोकार्पण

चंडीगढ़ में कवियित्री रेखा मित्तल की प्रथम प्रकाशित पुस्तक दूज का चांद पुस्तक का लोकार्पण हुआ जिसमे कई गणमान्य अतिथि समल्लित हुए.....

कवियित्री रेखा मित्तल की पुस्तक दूज का चांद का हुआ लोकार्पण

फीचर्स डेस्क। जैसा कि हमने आपको पहले अपने आर्टिकल में बताया था कि कैसे रेखा मित्तल ने अपने सपने को साकार किया और अपनी कल्पनाओं को शब्द रूप दिया। कवियित्री रेखा मित्तल के नव प्रकाशित काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया।

इसे भी पढ़ें :- Inspirational Story: शादी के कई सालों बाद पूरा किया अपना सपना, रेखा मित्तल बनी कई ग्रहिणियों के लिए मिसाल

मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉक्टर दिनेश शास्त्री ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग , पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई वो थे हरियाणा संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ सुधीर कुमार। मंच का संचालन किया उद्घोषक डॉ प्रदीप राठौर ने।

इसे भी देखें :- www.vakrokti.com

कार्यक्रम में कवित्री नीना दीप गीत डॉ प्रतिभा माही शहला जावेद डॉक्टर प्रीत अरोड़ा डॉ प्रीति सेठी डॉ दिव्या सहानी और सोनिमा सत्या ने दूज का चांद का संग्रह पर अपने अपने विचार रखे। रेखा मित्तल ने इस काव्य संग्रह के बारे में बताया उन्होंने अपनी कुछ चुनिंदा रचनाओं को प्रकाशित किया है इस संग्रह में रचनाएं हैं जिसमें प्रकृति का वर्णन किया गया है तो कोई रचना नारी मन के द्वंदों को उजागर करती है। कुछ रचनाएं सामाजिक रिश्तो के ताने-बाने बयां करती हैं। इन रचनाओं में जीवन के सच और अनुभव के खट्टे मीठे भाव समाहित हैं।