डॉक्टर रीनू यादव को मध्यप्रदेश यादव महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया

ब्यूटी विद ब्रेन की अनूठी मिसाल डॉक्टर रीनू यादव को अनेकों सम्मान से नवाजा गया है। एक बार फिर से उन्हें सम्मानित किया गया है और उन्हें सौंपा गया है एक महत्वपूर्ण पद

डॉक्टर रीनू यादव को मध्यप्रदेश यादव महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया

फीचर्स डेस्क।आवाज़ में दम नहीं होना चाहिए। आपके कामों में दम होना चाहिए। क्योंकि कर्म हमारी पहचान है। और जब काम में हमारे दम होगा तभी कामयाबी, सम्मान, इनाम अपने आप हमें मिल जायेगा। ऐसा ही व्यक्तित्व है डॉक्टर रीनू यादव का जो कि 2019 में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी है। और आज भोपाल में आईआईटीएम डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी आईईएस यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल है।


यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई की अनुशंसा पर और प्रदीप प्रधान महासचिव दामोदर सिंह यादव ,युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और महिला महासभा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक रेखा यादव की सहमति से डॉक्टर रीनू यादव को यादव महासभा मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभी को उन पर पूर्ण विश्वास है कि डॉक्टर रीनू समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज में जागृति लाने के लिए हमेशा अच्छे कार्य करती रहेंगी। हम भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।