फोकस हर लाइफ के वाराणसी क्लब के मेंबर्स ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी त्यौहार

कान्हा का जन्म लाता है आनंद, लाता है उमंग। हर कोई रंग जाता है कृष्ण प्रेम के रंग में। कोई कृष्ण में देखता है अपना लल्ला तो कोई बन जाता है राधा। क्योंकि कृष्ण तो है सबके आराध्य। ऐसा ही भक्ति पूर्ण माहौल से सजाया कृष्ण जन्म का दरबार वाराणसी क्लब की महिलाओं ने।

फोकस हर लाइफ के वाराणसी क्लब के मेंबर्स ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी त्यौहार

फीचर्स डेस्क। कान्हा के जन्मदिन की वैसी ही खुशी होती है जैसे हमारे किसी बच्चे का जन्मदिन हो। एक नया उत्साह भर जाता है मन में। और मन करने लगता है,तैयारियां कृष्ण के जन्मदिन की। ऐसी ही भावनाओं से सराबोर होकर शशि मेहरोत्रा ने सजाया कान्हा का झूला।जो बहुत ही अद्भुत लग रहा था।


ऋषिका वर्मा तो अपने बेटे में ही छवि देखती है कृष्ण की। इसीलिए तो उन्होंने किया अनुपम श्रृंगार अपने बेटे का। जिसे देखकर हर कोई हो गया मोहित।


लता वासवानी के मंदिर को देखकर तो सब रह गए दंग। उनकी क्रिएटिविटी साफ झलक रही है। कृष्ण के प्रिय मोर । मोर से सजाया कृष्ण मंदिर और सजाई सुंदर झांकी।

कोई कैसे दूर रह पाएगा ऐसे में कृष्ण दर्शन से।
मैं तो लल्ला पे वारी वारी जाऊ। सुमन मिश्रा का अद्भुत श्रृंगार देखकर हर कोई ये ही कहेगा।


मंजुला चौधरी ने जहां लड्डू गोपाल का फूलों से श्रृंगार किया।

वहीं उन्होंने अपने लल्ला को भी वैसा ही मनमोहक तैयार किया। कि मन आनंदित हो गया।
मानसी श्रीवास्तव ने तो अपने दोनों बच्चों को दे दिया कृष्ण राधा का रूप। इतने छोटे बच्चो का श्रृंगार वाकई में अनुपम था। उनके बच्चों के इस रूप से जन्माष्टमी की रौनक और बढ़ गई।


कीर्ति सचदेवा और मीनाक्षी श्रीवास्तव ने अपने घर को ही मंदिर बना दिया। ऐसी अद्भुत झांकी सजाई कि कृष्ण जन्म की कथा आंखों के सामने आ गई।


वहीं शैली टंडन का सुंदर लाइट से सजा मंदिर देखकर मन प्रसन्न हो गया। ऐसा लगा कि क्यों किसी मंदिर जाया जाएं। क्यों न यही शीश झुकाया जाए।


चांदनी विश्वकर्मा ने तो गुड्डे गुड़ियों से सजाया कृष्ण का दरबार। और ऐसा माहौल बनाया की यूं लगा मानों कान्हा स्वयं अठखेलियां कर रहे हो। कृष्ण की सब लीलाएं याद आ गई उनकी झांकी देखकर।

कान्हा के जन्म को इतनी सुंदरता से मनाया कि कान्हा जी जरूर सब पर प्रसन्न होंगे। ऐसे ही आयोजनों से हमारी संस्कृति जीवित है।