कांग्रेस पंजाब को आतंकवाद के काले दिनों में वापस धकेल रहा है: भाजपा

कांग्रेस पंजाब को आतंकवाद के काले दिनों में वापस धकेल रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में कांग्रेस की आंतरिक कलह और किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस राज्य को 1980 के आतंकवाद के काले दिनों में वापस धकेल रही है। भाजपा प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि इससे पहले भी पंजाब के कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्रियों दरबारा सिंह और ज्ञानी जैल सिंह के बीच कलह चला था। अब यह कलह कैप्टन अमरिंदर सिंह और बनाम नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में है।

उन्होंने कहा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर में टैंक भेजे गए थे, पंजाब में 25 हजार से अधिक युवाओं का दमन किया गया था। दिल्ली दंगों में तीन हजार से अधिक लोगों की हत्या की गयी थी। उल्लेखनीय है कि कैप्टन सिंह ने आज कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री सिद्धू और कैप्टन सिंह के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है।