आजमगढ़ में दूसरे राउंड में भी निरहुआ से आगे धर्मेंद्र यादव, रामपुर में पहले रुझान का इंतजार

आजमगढ़ में दूसरे राउंड में भी निरहुआ से आगे धर्मेंद्र यादव, रामपुर में पहले रुझान का इंतजार

लखनऊ। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है। आजमगढ़ में पहले और दूसरे राउंड में सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। आजमगढ़ में दूसरा राउंड शुरू हो गया है। दूसरे राउंड में भी धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव से आगे चल रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जा रहे थे, इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एंट्री करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए जिलाधिकारी से परमिशन लेनी पड़ेगी। इससे धर्मेंद्र यादव खफा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदलने का खेल किया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतगणना स्थल से अंदर जाने पर रोक दिया। इस पर पुलिस अधिकारी और सपा प्रत्याशी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप भी लगाए।