Christmas Special: पूरे वर्ल्ड में सिर्फ इस देश में मनाया जाता है एक माह से भी ज्यादा क्रिसमस का त्यौहार

आपको शायद जानकार आश्चर्य हो कि इस देश में बड़ी धूम धाम से 3 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है क्रिसमस का फेस्टिवल। दुनिया भर से लोग यहां देखने आते है क्रिसमस का सेलिब्रेशन। आइए आपको भी ले चलते है यहां....

Christmas Special: पूरे वर्ल्ड में सिर्फ इस देश में मनाया जाता है एक माह से भी ज्यादा क्रिसमस का त्यौहार

फीचर्स डेस्क। हम जहां की बात कर रहे है वो जगह है स्विजरलैंड । जी हां यूं तो क्रिसमस पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है पर स्विजरलैंड में ये फेस्टिवल 3 दिसंबर से 6 जनवरी तक मनाया जाता है वो भी पूरे जोश के साथ। स्विजरलैंड के मार्केट्स में क्रिसमस की रौनक देखते ही बनती है। स्विजरलैंड का क्रिस्टमस इतना क्यों है खास आइए हम आपको बताते है।

क्रिसमस का सबसे खूबसूरत बाजार


Montreux का ये मार्केट क्रिसमस का सबसे खूबसूरत मार्केट है। इसकी सजावट ऐसी जैसे कोई परियों की कहानी हो। झील जेनेवा पर स्थित ये जगह जहां खूबसूरत बर्फ से ढकी पहाड़ियां है। यहां पर हर साल दूर दूर से लोग आते है स्पेशली क्रिसमस की शॉपिंग करने। और यहां पर बच्चों के फेवरेट संता का घर भी है जिसे देखना बच्चे बहुत पसंद करते है। रोचर्स दे नाय  जो कि स्पेशल कॉग व्हील ट्रेन है उससे यहां आराम से घूमा जा सकता है जो कि बहुत एक्साइटिंग होता है।

वो जगह जहां सजती है क्रिसमस मार्केट्स


Barfusserplatz और Munsteplatz ये दो मार्केट्स है जो बेसल के बीचों बीच बने हुए है। बेसल को स्विजरलैंड में क्रिसमस सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां पर क्रिसमस के टाइम सभी बिल्डिंग्स को और ब्रिज को लाइटिंग से सजाया जाता है। इन मार्केट्स में दुकानदार अपनी हैंडमेड चीजें बेचते है और ज्यादातर चीजे वुडन होती है। साथ ही यहां खाने पीने की चीजे एंजॉय के साथ साथ एग्जिबिशन, म्यूजिकल नाइट्स भी होती है। यहां रात को कोई नहीं सोता सब ये इवेंट एंजॉय करते है।

म्यूजिकल नाइट बनाता है क्रिसमस को खास


जुरिच स्विजरलैंड का बिग सिटी है जो कि एक फाइनेंशियल हब के रूप में जाना जाता है। पर ये सिटी क्रिसमस के टाइम लाइट्स से ऐसा सज जाता है जैसे कोई दुल्हन हो। और यहां की म्यूजिकल नाइट्स देखने लायक होती है। यहां के ओल्ड टाउन का क्रिसमस जरूर देखें, ये लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है। क्रिसमस के टाइम मेन ट्रेन स्टेशन की मार्केट देखने योग्य होती है क्योंकि यहां का क्रिसमस ट्री बेहद खूबसूरत होता है। ये ट्री सात हजार से भी ज्यादा क्रिस्टल ऑर्नेमेंट्स से बना होता है।

इस मार्केट में बहुत कुछ खास है


लुसेरने की क्रिसमस मार्केट जाकर देखें वहां आपको टॉफी, चॉकलेट्स, बिस्कुट, जिंजर ब्रेड, माइल्ड वाइन, स्पाइसेज सभी कुछ देखने को मिलेगा। यहां पर सभी दुकानदार अपने हाथ से बनी चीजों की दुकान लगाते है। जो बहुत सुंदर और यूनिक होते है। इस फेस्टिवल में चार चांद लगाता है फाउंटेन। जिसे डिफरेंट फ्लावर के साथ साथ लाइट्स और कैंडल्स से सजाया जाता है।

तो अब तो आप जान ही गई होंगी ma कि क्यों स्विजरलैंड का क्रिसमस इतना मशहूर है। ये जगह जितनी खूबसूरत है उतनी ही जिंदादिल भी है।

image credit:google