बड़ा झटका : कांग्रेस के 2 नव निर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

बड़ा झटका : कांग्रेस के 2 नव निर्वाचित पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत कर इतिहास बदलने वाली आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के 2 नव निर्वाचित निगम पार्षद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। कांग्रेस के मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ चुके दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून भी आप में शामिल हुई हैं।

बता दें कि 250 वार्डों के दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। अब उसके दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे।