10 लाख के इनामी नक्सली सुरेश मुंडा और लोदरो लोहरा ने किया सरेंडर

10 लाख के इनामी नक्सली सुरेश मुंडा और लोदरो लोहरा ने किया सरेंडर

रांची। माओवादी जोनल कमांडर बुंडू के बारूहातू निवासी सुरेश सिंह मुंडा उर्फ श्रीपति मुंडा और एरिया कमांडर खूंटी के कोचांग टोला निवासी लोदरो लोहरा उर्फ सुभाष ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया।  झारखंड सरकार ने सुरेश पर 10 लाख और लोदरो लोहरा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

 यह जानकारी रांची रेंज के जोनल आइजी कार्यालय में मंगलवार को आइजी अभियान एवी होमकर, सीआरपीएफ आइजी राजीव कुमार, जोनल आइजी पंकज कंबोज, एसटीएफ डीआइजी अनूप बिरथरे और चाईबासा एसपी अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से दी।

 आइजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि दोनों संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी की टीम में सक्रिय रहे थे।  फरवरी 2021 में पोड़ाहाट क्षेत्र के नक्सली जोनल कमांडर जीवन कंडुलना ने झारखंड पुलिस के समक्ष समर्पण किया था, जिसके बाद सुरेश सिंह मुंडा व लोदरो लोहरा को कोल्हान से पोड़ाहाट भेजा गया था।  बाद में पुलिस की दबिश और आंतरिक शोषण से नाराज होकर दोनों पुनर्वास नीति से प्रभावित हुए और मुख्यधारा में शामिल होने की बात सोचकर सरेंडर कर दिया।