भाजपा सरकार उद्योगपतियों की है, बीजेपी ने युवाओं के रोजगार को खत्म किया : प्रियंका गांधी

भाजपा सरकार उद्योगपतियों की है, बीजेपी ने युवाओं के रोजगार को खत्म किया : प्रियंका गांधी

अमेठी। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को अमेठी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा की। जगदीशपुर में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होने कहा, रोजगार को खत्म कर दिया गया। खाद के लिए भी किसान परेशान है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है।

प्रियंका ने कहा, छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। ‘रात-रात भर जागकर किसान रखवाली करता है’। मुख्यमंत्री को कई पत्र भी लिखे। समस्या का समाधान नहीं किया गया। बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की है। महंगाई से आम आदमी,किसान परेशान सब परेशान है। सरकार ने जनता को महंगाई से मारा है। ‘कुछ राशन से युवाओं का भविष्य नहीं बन सकता है।’

युवाओं का भविष्य शिक्षा,रोजगार से बनेगा। सरकार की नीति-नीयत दोनों सही नहीं है। सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का विकास चाहती है। सरकार आपको सशक्त नहीं बनाना चाहती है। सरकार आपको आत्मनिर्भर नहीं होने देना चाहती’। आज अच्छी शिक्षा और रोजगार की जरूरत है। हम 12 लाख सरकारी पदों को भरेंगे।