एएसआई सर्वे के चौथे दिन काफी संख्या में मजदूर बुलाए गए, निचले तहखाने की होगी जांच

एएसआई सर्वे के चौथे दिन काफी संख्या में मजदूर बुलाए गए, निचले तहखाने की होगी जांच

वाराणसी। वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे का आज चौथा दिन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम सर्वेक्षण के लिए वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंच गई है। ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुबह नौ बजे से एएसआई की टीम सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम पांच बजे तक चलता रहेगा। बीच में लंच ब्रेक रहेगा। नमाज के दौरान भी सर्वे का काम रोका जाएगा। हिंदू पक्ष की तरफ से वादिनी रेखा पाठक ने बताया, पूरी उम्मीद है कि आज नीचे का तहखाना खुलेगा। गुंबद के नीचे भी सर्वे मिलेगा। आज चाबी मिलेगी तो हम लोग गुंबद में जा सकते हैं। परिसर के पश्चिमी दीवार पर कुछ आकृतियों के चिन्ह मिले हैं। महिलाएं अंदर नहीं जातीं। केवल अधिवक्ता ही जाते हैं। कल तहखाने से मलबा हटा कर साफ-सफाई की गई थी। जो कुछ मिला है वो हम लोगों को बताया नहीं गया है।