बड़ी बड़ी सेलेब्रिटी जोड़ी बनी है सरोगेसी से पेरेंट्स,क्या आप जानते है उनके बारे में

अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मां बनी है। जब उनके फैंस को ये बात पता चली तो सभी को एक बार तो विश्वास नहीं हुआ। पर जब ये बात सामने आई कि वो सरोगेसी से मां बनी है, तो सभी ने उनको खूब बधाई दी। ऐसे कई सेलिब्रिटी जोड़े है जिन्होंने पैरेंट बनने के लिए लिया सरोगेसी का सहारा। आइए जानते है उनके बारे में....

बड़ी बड़ी सेलेब्रिटी जोड़ी बनी है सरोगेसी से पेरेंट्स,क्या आप जानते है उनके बारे में

फीचर्स डेस्क। सरोगेसी यानि किराए की कोख । कई वजह होती है कि कोई कपल सरोगेसी का सहारा लेता है माता पिता बनने के लिए। ये सारी प्रक्रिया दोनों की रजामंदी से होती है और इसमें कानून की भी मोहर लगती है। कई ऐसे बॉलीवुड कपल्स है जिन्होंने सरगोसी को चुना। अभी हाल में ही बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोन्स भी सरोगेसी के द्वारा ही पेरेंट्स बने है। वो एक बेटी के माता पिता बने है पर बेटी समय से पहले ही इस दुनिया में आ गई जिससे वो काफी कमजोर है। तो अभी फिलहाल वो हॉस्पिटल में ही है। ऐसे बहुत से कपल्स है जिन्होंने अपने पैरेंट्स बनने की चाह को सरोगेसी के जरिए पूरा किया। 

गौरी और शाहरुख खान

गौरी और शाहरुख का तीसरा बेटा अबराम सरोगेसी के द्वारा ही साल 2013 में इस दुनिया में आया। शाहरुख के एक बेटा और एक बेटी पहले से है। पर दोनो बच्चों के बाहर जाने के बाद उनको काफी खालीपन महसूस होने लगा तो उन्होंने तीसरे बच्चे की सोची। जिस टाइम गौरी बेबी प्लान कर रही थी उस टाइम उनकी एज 40 प्लस थी तो इस कारण कई कॉम्प्लिकेशन आ रहे थे उनकी प्रेगनेंसी में। तो उन्होंने सरोगेसी को चुना और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

किरण राव और आमिर खान

आमिर खान ने 2005 में अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर किरण राव से शादी की। शादी के कई साल तक किरण राव मां नही बन पा रही थी। कारण था उनके बार बार मिसकैरेज हो रहा था। फिर साल 2011 में उन्होंने सरोगेसी के द्वारा एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम आजाद राव खान रखा गया। काफी टाइम बाद के हुआ बच्चा दोनो को जान से भी ज्यादा प्यारा है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी ने 2009 को राज कुंद्रा से शादी की । 2012 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। उसके कई साल बाद 2020 में खबर आई कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। फिर पता चला कि उनकी ये बेटी समीशा सरोगेसी के द्वारा हुई। क्योंकि शिल्पा को कंसीव करने में बहुत प्रॉब्लम हो रही थी तो उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उनका बेटा अकेला बड़ा हो। 

इसे भी पढ़ें :- न्यूट्रीशिनिस्ट नीलाक्षी तनिमा से जानिए कि सर्दियों में क्यों खाना चाहिए अचार

सनी लियोनी और डेनियल वेबर

सनी की शादी डेनियल वेबर से 2011 में हुई और सनी ने 2017 को एक बेटी निशा को गोद लिया। फिर 2018 को सरोगेसी के जरिए ट्विंस बच्चों अशर और नोह  की मां बनी। और आज वो अपने तीनों बच्चों के साथ बेहद खुश है।

प्रिटी जिंटा और जेन गुदईनफ

2016 में प्रिटी जिंटा जेन गुदईनफ के साथ शादी के बंधन में बंधी। जेन गुदईनफ प्रिटी से 10 साल छोटे है। करीब 5 साल बाद यानि पिछले साल ही प्रिटी ने सरोगेसी के जरिए ट्विंस बच्चों को जन्म दिया। जिसमे एक लड़का और एक लड़की है। जिनका नाम उन्होंने जय और किया रखा है। ट्विंस बच्चों को पाकर ये कपल बहुत खुश है। ये इनके जीवन का एक नया पड़ाव है।

फराह खान और शिरीष कुंदर

अपने से 9 साल छोटे शिरीष कुंदर से फराह खान ने 2004 में शादी की। तीन तरह से दोनों की शादी हुई। शादी के कई साल बाद जब दोनो के बच्चा नहीं हुआ तब इन्होंने लिया सरोगेसी का सहारा। और एक साथ इन्हे तीन बच्चे हुए। जिनके नाम आन्या, दीवा और जार है। फराह सरोगेसी को वरदान मानती है। जो माता पिता बनना चाहते है पर किन्ही कारणों से नहीं बन पा रहे उनके लिए सरोगेसी बेस्ट ऑप्शन है।

इन कपल्स के अलावा कुछ सेलिब्रिटी जैसे कारण जौहर और एकता कपूर ऐसे भी है जिन्होंने बिना शादी किए भी सरोगेसी का सहारा लिया है बच्चे का सुख लेने के लिए।

picture credit:google