अली फजल और ऋचा चड्ढा की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां हुईं शुरू, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

अली फजल और ऋचा चड्ढा  की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां हुईं शुरू, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

मुंबई। बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी  ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं। इस जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार भी मिलता है। लेकिन ऋचा और अली के चाहनेवालों को काफी वक्त से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। जो किसी न किसी वजह के चलते टलती ही जा रही थी। लेकिन अब दोनों सितारों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही ऋचा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल इस सितंबर में शादी करने का मन बनाया है। शादी के लिए बेस्ट प्लेस की तलाश जारी है। लेकिन कपल शादी का रिसेप्शन मुंबई में ही देगा। जहां सभी सितारों समेत 400 मेहमानों को शामिल किया जाएगा। ऋचा और अली की शादी का रिस्पेशन ग्रैंड होने वाला है।