रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था द्वारा मनाया गया 75वा स्वतंत्रता दिवस

रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था द्वारा मनाया गया 75वा स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ सिटी।, लखनऊ सिटी के जानकीपुरम स्थित रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था द्वारा रविवार को 75वा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर सेक्टर एफ जानकीपुरम की झुग्गी बस्ती के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिव कुमार संगठन मंत्री, हिन्दू जागरण मंच,उ.प्र,उत्तराखंड ने बच्चों को उनके उत्साहवर्धन हेतु संस्था द्वारा प्रायोजित पुरुस्कार प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हमें आज़ादी दिलाने वाले उन वीर सपूतों को सदैव याद करना चाहिए, जिनके बल और शौर्य से आज हम स्वतंत्र रूप से श्वास ले पा रहे हैं।14 अगस्त को राष्ट्र के विभाजन की विभीषिका का स्मरण कर चित्रण कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विजय गुप्त, अध्यक्ष, अवध प्रान्त,हिन्दू जागरण मंच ने भी इन बच्चों के कलात्मक प्रयास को सराहा और कहा कि यही बच्चे कल के भारत को समृद्ध बनाने में योगदान देंगे,साथ ही संस्था के अधिकारियों के अमूल्य योगदान की सराहना की।

इन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 नीलू, प्राची, मुस्कान, महिमा, चंद्रिका, मोनिका, अंजलि, अभिषेक, मनीषा सत्यपाल,विनीता, पूजा,निशा, ,खुशबू, शिवांश, आर्यन ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

अलका गुप्ता व किरण ने किया अतिथियों का स्वागत

संस्था सचिव अलका गुप्ता व किरण ने दोनों अतिथियों का स्वागत व चन्दन वंदन किया तथा संस्था अध्यक्षा कल्पना वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देते हुए उनका आभार व्यक्त किया व सभी उपस्थित नागरिकों,बच्चों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने आज़ादी के इस अमृत महोत्सव में आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान किया। अंत में  उपाध्यक्ष सविता व कार्यालय प्रबन्धक ममता ने बच्चों को स्वल्पाहार वितरण किया।