पंडित अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन में 60 समाजसेवी संस्थानो एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया

पंडित अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन में 60 समाजसेवी संस्थानो एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया

लखनऊ सिटी। पंडित अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन की स्थापना पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों और उनके सपनों को, जो उन्होंने देश और देश की जनता के लिए देखे थे ,जीवंत रखने के लिए स्थापित किया गया है। यह संस्था लगभग तीन साल से काम कर रही है, करोना काल में संस्था द्वारा भोजन वितरण, दवा वितरण ,ऑक्सीजन गैस इत्यादि दिलाने की बहुत बड़े स्तर पर जिम्मेदारी उठाई गई।

इसी क्रम मे संस्थागत अब महिलाओं को तीव्रता से उनके मौलिक अधिकार उनके सामाजिक अधिकार और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए बड़े स्तर पर जोड़ा जा रहा है, जिसमें विधि एवं कानून मंत्री माननीय बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक मुख्य भूमिका निभा रहीं हैं। फाउंडेशन में महिलाओं की एक अलग महिला कोर बनाई गई है जिसमें महिलाएं बहुत तेजी से जुड़ रही हैं और अपनी रुचि दिखा रही हैं। कुछ हफ्तों में ही 1000 से ज्यादा महिलाएं संस्था से जुड़ चुकी हैं। जिनमें से बहुत सारी महिलाओं को अभी तक उनके अधिकारों से के लिए जागरूक किया जा चुका है। उनकी परेशानियों का निवारण भी हुआ है।

आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सक्षम करने के लिए भी महिलाओं की मदद की जा रही है जिसमे आज राजभवन स्थित  नम्रता पाठक के आवास पर भव्य रूप से सदस्यता ग्रहण की गयी। कार्यक्रम की संयोजक शिखा सिंह के अनुसार इसी क्रम मे आज लखनऊ शहर की लगभग 60 समाजसेवी संस्थानो एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता फार्म भर कर फाउंडेशन के साथ तत्परता से महिला सशक्तीकरण हेतु खड़े रहने की शपथ ली।