वास्तु शास्त्र : शनिवार को करें मोर पंख के ये आसान उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी दूर, गृह क्लेश भी हो जाएगा खत्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मोर पंख अपने घर में लाकर लगाते हैं, तो अवश्य ही वह आपको लाभ देता है। जानते हैं मोेर पंख से जुड़े ऐसे उपाय जो आपके जीवन की हर परेशानी को दूर कर देंगे...

वास्तु शास्त्र  : शनिवार को करें मोर पंख के ये आसान उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी दूर, गृह क्लेश भी हो जाएगा खत्म

फीचर्स डेस्क। वास्तु शास्त्र बहुत प्राचीन है और हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अब ज्यादातर लोग घर बनवाते वक्त वास्तु नियमों का विशेष ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में घर और उसमें रहने वाले व्यक्तियों से जुड़ी समस्याओं और परेशानियों के समाधान के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख के बारे में भी बताया गया है। बता दें कि मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मोर पंख अपने घर में लाकर लगाते हैं, तो अवश्य ही वह आपको लाभ देता है। जानते हैं मोेर पंख से जुड़े ऐसे उपाय जो आपके जीवन की हर परेशानी को दूर कर देंगे। आपको ये उपाय शनिवार के दिन करने हैं।

 मोर पंख से जुड़े वास्तु उपाय

  1. अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो आप उसे मोर पंख के उपाय से दूर कर सकते हैं। आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को दूर करने के लिए आपको मोर पंख को हाथ में लेकर पीड़ित ग्रह के मंत्र का जाप करना है। ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति सामान्य होती है।
  2. घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर की ईशान दिशा में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर या मोर पंख लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर में मौजूद वास्तु दोष भी दूर होता है। इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां कम हो जाएंगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  3. अगर आपके घर में लड़ाई झगड़े या कलह का माहौल बना रहता है। बिना बात के आपको गुस्सा आने लगता है। अगर ऐसा है तो घर की दक्षिण पूर्व दिशा में मोर पंख लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ ही आपको वास्तु दोष भी नहीं लगता।
  4. हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा से सिंदूर लेकर उसे मोरपंख पर लगाएं और फिर इसे जल में बहा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके शत्रु परास्त होते हैं।
  5. अगर आपके घर में कलह का माहौल रहता है तो घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने घर के क्लेश उसे भी छुटकारा मिलता है।

इनपुट सोर्स : दीपाली सक्सेना, ज्योतिष, वास्तु और टैरो कार्ड रीडर, ग्रेटर नोएडा।