केंद्रीय राज्य मंत्री ने जरूरतमंदो को किया कंबल वितरण

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने उपस्थित सभी से अपील करते हुए कहा 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो हम सबको अपने आसपास के मंदिरों में अपने-अपने घरों में  राम ज्योति जलाना है। 22 जनवरी को दीपावली जैसा पर्व हम सभी को मनाना है....

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जरूरतमंदो को किया कंबल वितरण

सीतापुर। मोहनलालगंज सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर ने सिधौली तहसील सभागार में गरीब जरूरतमंदों व दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किया। सांसद कौशल किशोर ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के लिए समर्पित हैं। किसी भी आमजन को कोई समस्या ना हो जनहित में विभिन्न योजनाएं लाकर जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है|विपक्षी दलों को यह हजम नहीं हो रहा। देश के सभी वर्ग के लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है। 55 करोड़ जनता को मुफ्त इलाज मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर चूल्हे मिले हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि उनके खाते में भेजने का कार्य हो रहा है। हर घर जल योजना के तहत पूरे देश में सभी को घर पर शुद्ध जल पाइप लाइन के माध्यम से मिलने लगेगा बहुत जगहों पर कार्य पूर्ण हो चुका है|कुछ जगहों पर कार्य तेज गति से चल रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता में सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने उपस्थित सभी से अपील करते हुए कहा 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो हम सबको अपने आसपास के मंदिरों में अपने-अपने घरों में  राम ज्योति जलाना है। 22 जनवरी को दीपावली जैसा पर्व हम सभी को मनाना है। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख सिधौली राम बक्श रावत,जिला मंत्री सुधीर सिंह,सिधौली प्रतिनिधि अमित मोहन,सिधौली विधानसभा मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिंह,तहसीलदार सिधौली,खंड विकास अधिकारी सिधौली,रामनिवास विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह,पुष्कर गुप्ता,सत्येन्द्र चौहान,जिला पंचायत सदस्य प्रेमदीप जायसवाल,शिवा शर्मा,अतुल तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव,सरवन कुमार,आंसू तिवारी व अन्य लोग उपस्थित रहें।