आज भाजपा सरकार की बदौलत देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है : राजा भैया

आज भाजपा सरकार की बदौलत देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है : राजा भैया

गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा लोकसभा गोंडा के व्यापारी सम्मेलन का आयोजन टाउन हॉल गोंडा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, पूर्व मंत्री विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की एवं संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी द्वारा किया गया। व्यापारी सम्मेलन का संयोजन जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं भूपेंद्र आर्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां के व्यापारी व्यापार के साथ-साथ राष्ट्र सेवा करते हुए अपने सांस्कृतिक विरासत को भी सजो कर  कर रखने का कार्य करते हैं। पूर्व की कांग्रेस सहित अन्य दलों की सरकारों द्वारा हमेशा व्यापारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया एवं समय-समय पर उनके मनोबल को गिराने का कार्य किया गया। पूर्ववर्ती सरकारों ने भारत को एक उपभोक्ता देश बना कर रख दिया था। 2014 में बनी नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा भारत के व्यापारियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया गया साथ ही साथ हमें वैश्विक उत्पादक देश भी बनाया गया। आज भारत में ट्रांसपोर्टेशन कम्युनिकेशन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व बदलाव हो रहा है। आज भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार के कुशल  प्रबंधन के कारण भारत में व्यापार सुगम हुआ है एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि राजा भैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा देश नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनी केंद्र की भाजपा सरकार में दिन दूना रात चौगुना वृद्धि कर रहा है व्यापारी बंधुओं के लिए हमारी नरेंद्र मोदी की सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा कई मूलभूत सुविधाओं का विकास किया गया है। आज भारत देश दुनिया की पांचवीं सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

व्यापार का मूल सुरक्षा एवं सुगमता होती है जो कि हमारी सरकार ने व्यापारियों को दिया है। पूर्व की सपा बसपा सहित कांग्रेस की सरकारों में व्यापारियों के बीच में भय का माहौल रहता था व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। हमारी सरकार ने उनको सुगमता एवं सुरक्षा के साथ ही एमएसएमई के सेक्टर में अभूतपूर्व योगदान दिया है।  आज भारत देश विश्व की अग्रणी आर्थिक संगठन जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। आज भाजपा सरकार की बदौलत देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों की कुछ मूलभूत आवश्यकताओं पर अपने विचार रखते हुए बताया कि जीएसटी काउंसिल में व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए उनके द्वारा नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जाएगा।

 शहर में पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जिला प्रशासन के साथ बैठक कर नीति बनाकर उसे जल्द ही लागू किया जाएगा। मेन बाजार में एक पिंक टॉयलेट की स्थापना उनके सांसद निधि के द्वारा किया जाएगा।  पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने कहा कि जब जब देश पर विपत्ति आई है कोई ना कोई भामाशाह आप सबके बीच से आकर खड़ा हुआ है और महाराणा प्रताप का कल्याण किया है। आज अगर भारत विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा है वह भी बिना आपके सहयोग के संभव नहीं है। आप लोगों ने अपने व्यापार के साथ राष्ट्रहित को अग्रसर रखकर हमेशा ही देश का अभूतपूर्व योगदान किया है।

 जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि आज के कार्यक्रम में गोंडा लोकसभा के पांचो विधानसभा के व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व रहा। कार्यक्रम में व्यापारी जगदीश राय तानी सहित चेयरमैन खरगूपुर राजीव रस्तोगी सहित कई व्यापारियों ने अपने विचार रखे। आज के इस व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी वर्ग के अलावा भाजपा के महामंत्री आशीष त्रिपाठी जसवंत लाल सोनकर उपाध्यक्ष संदीप पांडे अनुपम प्रकाश मिश्रा कोषा अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल सहित मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।