अगर है आपको खनकती चूड़ियां पसंद तो इस लोहड़ी जरूर पहने ये चूड़ियां

त्योहार की खूबसूरती बढ़ जाती है खनकती चूड़ियों से । चूड़ियां भी होती है आपके व्यक्तित्व की पहचान तो शामिल करे कई टाइप की चूड़ियां और लोहड़ी को बनाए और भी खास

अगर है आपको खनकती चूड़ियां पसंद तो इस लोहड़ी जरूर पहने ये चूड़ियां

फीचर्स डेस्क। चूड़ियों से होता है एक औरत का श्रृंगार। चूड़ियां एक औरत के लिए है सबसे बड़ा उपहार ।अगर आपको भी है इन चूड़ियों से प्यार तो पहने क्यों कांच की चूड़ियां हर बार। इस बार संक्रांति में ट्राई करे चूड़ियों के विभिन्न प्रकार। जी हा अगर आप हर बार हर फंक्शन में कांच की ही चूड़ियां पहनती है तो इस बार आप कुछ डिफरेंट ट्राई करें। आपको ये चूड़ियां कुछ डिफ़रेंट लुक तो देंगी ही साथ ही आपको भी कुछ नया ट्राई करके एक अलग खुशी मिलेगी। तो देखिए क्या ट्रेंड चल रहा है आजकल चूड़ियों में।

एबोनी और आइवरी चूड़ियां

पंजाब में इन चूड़ियों का बहुत यूज किया जाता है। स्पेशली शादी में आइवरी का ही चूड़ा पहनाया जाता है। इस लोहड़ी आप भी ये चूड़ियां ट्राई कर सकती है। किसी भी फेस्टिवल या फंक्शन के लिए ये आइवरी चूड़ियां एक दम परफेक्ट है। खासकर की इंडियन आउटफिट के साथ ये बहुत सूट करती है।

सीप की चूड़ियां

सीप की चूड़ियां भी बहुत सुंदर लगती है। आप इसे रेगुलर भी पहन सकती है। ये जल्दी खराब भी नहीं होती। और सालो साल तक इनकी चमक बरकरार रहती है। सबसे बेस्ट बात इनमे ये होती है कि ये बाकी चूडियो के मुकाबले काफी सस्ती भी होती है। आप इनको किसी भी छोटे मोटे फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती है।

लाख की चूड़ियां

लाख की चूड़ियां जितनी देखने में खूबसूरत होती है उतनी ही डेलिकेट भी होती है। ये मुख्य रूप से राजस्थान में बनाई जाती है। और हर ऑकेजन के लिए लाख की चूड़ियां आपको मिल जाएंगी। सावन के महीने में लाख की लहरिया  चूड़ियां खूब मिलती है। अगर आप ट्रेडिशनल फील लेना चाहती है खुद में तो लाख की चूड़ी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। लाख की चूड़ी को कभी भी टांग के न रखे इससे ये फैल जाती है। इनको हमेशा पेपर में लपेट कर डिब्बे में ही रखे।

मेटल की चूड़ियां

मेटल की चूड़ी तो सबके लिए परफेक्ट है। कहने का मतलब ये है कि चाहे कोई कॉलेज गोइंग लड़की हो या फिर नई नवेली दुल्हन।सभी पे ये मेटल की चूड़ी अच्छी लगती है। चाहे आपने सूट पहना हो या साड़ी हर टाइप की ड्रेसेस में ये चूड़ी आपकी खूबसूरती बढ़ती है। मेटल की चूड़ी में रेशम का वर्क भी होता है। रेशम के वर्क वाली चूड़ी भी आपको आसानी से मिल जाएंगी। पर ये चूड़ियां जल्दी काल पड़ जाती है। इसलिए इनको ऑकेजनली ही पहने।

कश्तमाइज्ड चूड़ियां

आजकल हर आइटम आपकी चॉइस के अकॉर्डिंग कस्तमाइज्ड हो जाता है तो फिर चूड़ियां क्यों नहीं। आपको बाजार में कस्टमाइज्ड चूड़ियां अवलेबल हो जाएंगी । आजकल शादी में दुल्हन अपने हसबैंड के नाम कि चूड़ियां बनवाती है। कई लोग इसमें फोटो भी लगवाते है। आप भी अपनी पसंद के अकॉर्डिंग इन्हे बनवा सकती है।

वुडेन चूड़ियां

वुडेन चूड़ियां बहुत स्मार्ट लुक देती है। इनकी ख़ास बात ये है कि ये हर कलर में अवेलेबल हो जाती है। और वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी आराम से आप इनको कैरी कर सकते है। हो सकता है वुडेन चूड़ियां हर सिटी मे न मिले पर आप इन्हे ऑनलाइन आसानी से मंगवा सकती है। ये किसी को गिफ्ट करने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

चूड़ियां हमारे इंडियन कल्चर में बहुत शुभ मानी जाती है। चूड़ियों की इंपॉर्टेंस किसी भी महिला से पूछ लीजिए। चूड़ियों के बिना महिला का मेकअप अधूरा है। आप भी ट्राई करे इं चूड़ियों को और हमारा आर्टिकल कैसा लगा ये बताना न भूले कॉमेंट्स के जरिए। साथ ही अच्छा लगे तो शेयर जरूर करे।


Picture credit:google