समर सिंह के गांव से लगायत आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी,  अकाउंट खंगाल रही पुलिस

समर सिंह के गांव से लगायत आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी,  अकाउंट खंगाल रही पुलिस

वाराणसी। भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे आत्महत्या में नामजद सिंगर समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस ने आजमगढ़ से लगायत आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें लगायी हैं। लेकिन उसका पता नहीं चला। आत्महत्या वाले दिन सारनाथ स्थित होटल में आकांक्षा को बर्थडे पार्टी के बाद घर होटल छोड़ने आये युवक से पुलिस ने प्रकरण संबन्धित पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया मौत की वहज दम घुटने से बतायी गयी। हालांकि पुलिस को अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। बीते रविवार को आंकाक्षा ने सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर 105 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोमवार को आंकाक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह, उनके भाई संजय सिंह समेसत दो अन्य के खिलाफ हत्या में उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। मां ने आरोप लगाया कि समर सिंह ने रिलेशनशिप में बेटी को धोखा दिया। उसे प्रताड़ित किया और मार डाला। उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि हत्या हुई है।

हाई प्रोफाइल मामला है, ऐसे में पुलिस हर एंगल से रही रही जांच 

पुलिस की मानें तो प्रकरण के बाद से ही समर सिंह का मोबाइल ऑफ़ है और उसकी लोकेशन नहीं मिल रही। लेकिन जल्द ही उसे हिरासत में लिया जायेगा। वहीं मृतका आकांक्षा के भाई का आरोप है कि समर सिंह अपने इंस्टाग्राम से लगातार पोस्ट डिलिट कर रहा है। चूंकि आकांक्षा दुबे की मौत एक हाई प्रोफाइल मामला है, जिसके चलते इस केस की पड़ताल में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक्ट्रेस के फोन, सोशल मीडिया और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से तथ्य और आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। पुलिस इस वक़्त इस बात की तफ़्तीश कर रही है कि आकांक्षा दुबे ने अपनी जान खुद ही ली, या फिर उनकी हत्या की गई।

आकांक्षा की सीडीआर खंगाले में जुटी पुलिस

पुलिस आत्महत्या की वजहों को तलाशने के लिए आकांक्षा की सीडीआर को खंगालने में जुट गयी है। पुलिस जांच का एंगल अब उन कारणों का पता करने में लगा है जिस वजह से आकांक्षा ने सुसाइड किया है। पुलिस ने आंकाक्षा के मोबाइल की डिटेल्स निकाली है। ताकि, उस रात किस-किस से बात हुई यह पता चल पाए। साथ ही, इस मामले में आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक कर रही है। वहीं मां और मृतका के भाई का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया। सोमवार की देर रात आकांक्षा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ा भाई हरिओम दुबे ने मुखाग्नि दी।