Poonam Dubey ने एक बार फिर पानी में लगा दी आग, बरसात में जब लगाया ठुमका तो वीडियो हो गया वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करती नजर आ रही हैं...

Poonam Dubey ने एक बार फिर पानी में लगा दी आग, बरसात में जब लगाया ठुमका तो वीडियो हो गया वायरल

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। इस बीच पूनम दुबे ने अपने फैंस को फिर से विजुअल ट्रीट दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने इस बार पानी में आग लगा दी है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग मदहोश हो गए हैं। 

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने पानी में लगाई आग

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार और रवीना टंडन के सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' में भरी बरसात में डांस करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में पूनम दुबे ने साड़ी में ऐसी कमरिया हिलाई है कि फैंस की सांसें थमने लगी हैं। एक्ट्रेस के इस डांस को देख कई लोगों के पसीने छूट गए हैं। पूनम के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' पूनम आपने पानी में आग लगा दी है।' दूसरे ने लिखा, तुमने तो कटरीना से भी अच्छा डांस किया है।'

भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं पूनम दुबे

एक्ट्रेस पूनम दुबे ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा बिखेरा हैं। साथ ही पूनम दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पूनम के हर पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसाते हैं। पूनम का नाम भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में आता है। खूबसूरती के मामले में पूनम दुबे, बॉलीवुड और टीवी की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।