नम्रता मल्ला  ने पवन सिंह के गाने पर हिलाई ऐसी कमर, खुला रह गया फैंस का मुंह

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने पवन सिंह के गाने 'लाल घाघरा' पर जमकर डांस किया है। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है

नम्रता मल्ला  ने पवन सिंह के गाने पर हिलाई ऐसी कमर, खुला रह गया फैंस का मुंह

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह चर्चा में बनी रहती हैं। नम्रता, बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा (Monalisa) से लेकर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) तक को टक्कर देती हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में नम्रता मल्ला ने ऐसा डांस किया है कि सभी लोग मदहोश हो गए हैं। 

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने ढाया कहर

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में नम्रता मल्ला, पवन सिंह के गाने 'लाल घाघरा' (Laal Ghaghra) पर डांस करती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में नम्रता मल्ला ने ऐसी कमरिया लचकाई है कि फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नम्रता मल्ला के इस वीडियो पर 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि नम्रता मल्ला अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है।

भोजपुरी की सनी लियोनी हैं नम्रता मल्ला

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) बेहद पॉपुलर हैं। नम्रता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नम्रता मल्ला के हर एक पोस्ट पर लाखों लोग प्यार बरसाते हैं। नम्रता मल्ला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। नम्रता ने सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया हैं। आए दिन नम्रता का कोई न कोई म्यूजिक वीडियो सामने आते रहता है उनकी हर अदा पर फैंस फिदा हैं।