Ram Navami Recipes : राम नवमी पर भगवान राम को चढ़ाने के लिए बनाए ये विशेष प्रसाद स्वीट्स

30 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी भगवान राम को स्पेशल भोग अर्पित कर उनका आशीर्वाद और कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इन रेसिपीज को आप घर पर भी आसानी से ...

Ram Navami Recipes : राम नवमी पर भगवान राम को चढ़ाने के लिए बनाए ये विशेष प्रसाद स्वीट्स

फीचर्स डेस्क। देशभर में राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व आज यानि की 30 मार्च को मनाया जा रहा है। आज के दिन कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व रखता है। क्योंकि इस दिन को आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के मौके पर तमाम जगह शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा लोग विशेष प्रसाद बनाकर भगवान राम को अर्पित करते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भगवान राम को चढ़ाए जाने वाले विशेष प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर भी आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन भोग की रेसिपीज...

बेसन लड्डू

बेसन लड्डू एक लोकप्रिय डेसर्ट में आता है। बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन, घी, चीनी और इलायची पाउडर चाहिए होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को घी में अच्छे से भून लें। हल्का ब्राउन होने पर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिक्स कर दें। इसके बाद अब छोटे-छोट लड्डू बनाकर तैयार कर लें। इस प्रसाद को बनाकर रामनवमी पर भगवान राम को अर्पित कर सकते हैं।

नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू भी आप भोग में चढ़ा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। इसे बनाने के लिए कसा हुआ सूखा नारियल, चीनी और दूध ले लें। अब 1 कप कसे हुए नारियल, आधा कप चीनी और 1/4 कप दूध को मिक्स कर लें। फिर इसे धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इस मिश्रण के ठंडा होने बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बानकर तैयार कर लें और फिर सूखे मेवे से गार्निश कर लें।

मीठे चावल

रामनवमी पर आप भोग चढ़ाने के लिए मीठे चावल भी बना सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। मीठे चावल बनाने के लिए एक कप बासमती चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो लें। फिर इसका पानी निकालकर एक बर्तन में भीगे हुए चावल, 2 कप दूध, 1/2 कप चीनी, केसर के 3 से 4 धागे और इलायची पाउडर डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। नरम होने तक इन्हें पकाते रहें। इस आसान तरीके से मीठे चावल बनाकर तैयार कर सकते हैं।