जौनपुर की खुशबू प्रजापति बनी मिस यूपी क्वीन, आजमगढ़ की सोनल श्रीवास्तव के सिर पर मिसेज यूपी क्वीन का ताज

जौनपुर की खुशबू प्रजापति बनी मिस यूपी क्वीन, आजमगढ़ की सोनल श्रीवास्तव के सिर पर मिसेज यूपी क्वीन का ताज

जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन 2023 का फिनाले संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट व दिनेश माया टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने किया।

ग्रैंड फिनाले से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जिलों में आॅडिशन में सिलेक्ट होने के बाद 20 मिस, 10 मिसेस फिनाले में जौनपुर लाया गया जिसमें खुशबू प्रजापति मिस यूपी क्वीन विनर, सोनल श्रीवास्तव मिसेस यूपी क्वीन विनर रही। निर्णायक मंडल की श्रेणी में मुंबई से टीवी स्टार कांची सिंह, अभिनेता अभिनव कुमार मिस यूपी क्वीन सीजन वन की विनर तनु प्रिया सिंह परमार ने निर्णय लेने का कार्य किया। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई। पहला रैंप वॉक सारी राउंड दूसरा इंट्रोडक्शन राउंड तीसरा गाउन राउंड चौथा टैलेंट क्वेश्चन आंसर राउंड इन सभी चीजों में शानदार प्रदर्शन से खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव ने बाजी मारी प्रतियोगिता में मिसेज फर्स्ट रनर अप डॉक्टर प्रिया जौनपुर, सेकंड रनर अप उर्वशी किशोर लखनऊ, वहीं मिस फर्स्ट रनर अप शैली मिश्रा सेकंड रनर अप काजोल सोनकर रहीं। परफॉर्मेंस आॅफ द डे सेजल सिंह रहीं।

विजेता को 51000 कैश प्राइस ताज ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। पूरे इवेंट की कोरियोग्राफी सागर शान ने किया। आयोजक मीनाज शेख सलमान शेख ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर दीक्षा जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीएस उपाध्याय, डॉक्टर संदीप पांडे, डॉ. अजीत कपूर, निखिलेश सिंह, डॉक्टर चित्रलेखा सिंह, राकेश श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, विमल सिंह, राहुल सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, शशांक सिंह रानू, के अलावा जिले व प्रदेश के गणमान्य लोग एवं प्रतिभागी और उनके परिवार के साथ-साथ  सम्मानित टीम एवं आॅगेर्नाइजिंग टीम उपस्थित रही।