सामाजिक संस्था मृगनयनी क्वींस क्लब में मनाया गया होली रंग उत्सव

सामाजिक संस्था मृगनयनी क्वींस क्लब में मनाया गया होली रंग उत्सव

लखनऊ सिटी। होली की तैयारी जोरों पर है। जगह जगह आयोजन किए जा रहे है। ऐसे में नवाबों का शहर लखनऊ कैसे पीछे रहे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर के इंदिरा नगर भूतनाथ मार्केट के  मेट्रो स्टेशन के पास बंधन गेस्ट हाउस में 20 मार्च 2021 यानी शनिवार को सामाजिक संस्था मृगनयनी क्वींस क्लब द्वारा पहला" होली रंग उत्सव" का आयोजन किया गया।

आयोजन का आगाज गणेश वंदना से किया गया। साथ ही सभी ने मिलकर फूलो की होली भी खेली।

आयोजन को शानदार बनाने के लिए कई प्रतियोगिता रखी गई। जिसमे बेस्ट कपल और मृगनयनी क्वीन खास आकर्षण रहें। बेस्ट कपल और मृगनयनी क्वीन में जो प्रतिभागी फर्स्ट,सेकंड और थर्ड पोजीशन में रहे उन सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

बेस्ट कपल नविता और आनंद और रवि आनंद बने। वहीं मृगनयनी क्वींस में मांशी विनर बनी।फर्स्ट रनर अप रही प्रणिता और सेकंड रनर अप बनी नसरीन खान। 

मृगनयनी क्वींस क्लब की चेयरपर्सन और प्रोग्राम की आयोजक सोशल वर्कर राजश्री नीरज और प्रीति सिंह ने  ही ये जानकारी दी कि मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। महापौर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया और महंत दिव्या,गिरी रेशू भाटिया,श्वेता सिंह,नम्रता पाठक की मौजूदगी में आयोजन में चार चांद लग गए। भाजपा पार्टी प्रवक्ता संजीव मिश्रा और ज्यूरी मेंबर में डिंपल दत्ता, सरिता सिंह, राखी सिंह,गुंजन वर्मा,लकी सूरी ,मेजर आशीष चतुर्वेदी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को और भी यादगार और सुंदर बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन एंकर चेतना द्विवेदी और मनीष पंडित के द्वारा किया गया।

शहर के ऐसे आयोजन आम जनता में उत्साहवर्धन करते है। ऐसे आयोजन हर त्योहार में होने चाहिए जिससे आपसी प्रेम बना रहे।

इसे भी पढ़ें-सशक्ति अवार्ड:शेफ नलिनी शर्मा की उपस्थिति ने लगाए चार चांद

आगे भी ऐसे आयोजनों के बारे में हम आपको बताते रहेंगे। तब तक आप जुड़ी रहे हमारी वेबसाइट www. focusherlife.com से।