अपूर्वा मानव सेवा संस्थान की तरफ से कजरी महोत्सव का किया गया आयोजन

अपूर्वा मानव सेवा संस्थान की तरफ से कजरी महोत्सव का किया गया आयोजन

लखनऊ। अपूर्वा मानव सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित कजरी महोत्सव का कार्यक्रम विवेक खंड, गोमती नगर में संस्थान के कार्यालय  में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संस्था की अध्यक्ष शिखा सिंह ने बताया कि आज के कायर्क्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ लोक गायिका श्रीमती पद्मा गिडवानी के कर कमलों से दीप प्रज्वलन से किया गया। पद्मा जी ने अपनी सुरीली आवाज में कजरी सुना कर सबको झूमने को मजबूर कर दिया। 

संस्था की सचिव प्रभा सिंह ने बताया की आज के कार्यक्रम में बहुत सारी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे रागिनी मिश्रा ने सखी री श्याम नही आये, नीलम तिवारी ने नन्ही नन्ही बुंदिया रे, रश्मि उपाध्याय ने अरे रमा बरसे सवनवा के पनिया, पूनम गुप्ता ने केके देई ओरहन तोहार हो, बीना ने सईया घरवा नाही अईले , अरुण उपाध्याय ने कई पारम्परिक कजरी  गाया। आज के कार्यक्रम का थीम भी हरे रंग और सावन गीतों कर ही आधारित रहा।

कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 महिलाओं ने भाग लिया जिसमे खूब कजरी गाई और नृत्य भी किया। संस्था के राष्ट्रीय  अध्यक्ष  मनोज  सिंह ने बताया कि हमारी  संस्था  1991  से  सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर  रही हैl कार्यक्रम में अपूर्वा मानव सेवा संस्थान के  सभी पदाधिकारी  शिखा सिंह, रजत यादव, ममता जिंदल और पूरी टीम  उपस्थित रहे। सभी लोगों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित कर के पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया l