weekly horoscope : यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह (weekly horoscope 28 May-03 June) कई राशि के जातको को दिनचर्या में सुधार लाने का संदेश देता है तो वही कुछ राशि के जातको को स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। चलिये जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ रुचिका गुप्ता से कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह....

weekly horoscope : यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

फीचर्स डेस्क। यह सप्ताह कई राशि के जातको को दिनचर्या में सुधार लाने का संदेश देता है तो वही कुछ राशि के जातको को स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। चलिये जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ रुचिका गुप्ता से कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह....

मेष: आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कार्यभार आपके ऊपर बढ़ सकता है। ज्यादा कार्यभार होने के कारण आपके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, आपको सर्वाइकल या शरीर में दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है। कार्य से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अगर कुछ नया करना चाहते हैं तो समय शुभ है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा।

 उपाय: इस सप्ताह मछलियों को खाना डालें।

वृष: इस सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करने की आवश्यकता है। अधिकांश समय निजी और पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कार्य में तरक्की के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

उपाय: जरूरतमंद को खाना खिलाएं, कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अटके हुए कार्य इस सप्ताह सुलझ जाएगें। कुछ अनुभवी लोगों की संगत से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। किसी के साथ इस सप्ताह मतभेद न करें। इस सप्ताह का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान मैं सावधानी बरतें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क: यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे उच्चाधिकारी प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे।। व्यापारी वर्ग कुछ साहसिक फैसले लेकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा ।  प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।

सिंह: यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन के कारण सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। यदि किसी व्यापार में धन लगाना चाहते हैं तो सोच समझकर लगाएं, जल्दबाजी में निर्णय न लें।  परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ इस सप्ताह यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है

उपाय: इस सप्ताह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या: इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढा चढ़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं । व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। मेडिकल फील्ड व फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।  अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है

उपाय: इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला: इस सप्ताह आप शारीरिक थकावट का सामना कर सकते हैं।सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापारी वर्ग कन्फ्यूजन की स्थिति में किसी की सलाह लेकर ही पूंजी निवेश करें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में  यह सप्ताह ध्यान रखने की आवश्यकता है।

उपाय: इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन पहले से ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: इस सप्ताह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय का जाप करें।

धनु: इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से समस्याओं का समाधान होगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं, अपने व्यापार के लिए नई योजनाओं पर विचार बना सकते हैं। कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। इस सप्ताह किसी मांगलिक कार्य में शामिल हों सकते हैं। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा।

उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।

मकर: यह सप्ताह रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। अपने पुराने मित्र से इस सप्ताह मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ा सकता है, धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

उपाय: जीवन में सकारात्मकता के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ: यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में जिंस भी काम को आप करना चाहते हैं समय पर पूरा हो जाएगा । किसी बड़ी आर्थिक योजना पर विचार कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेंगी। संतान से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। 

उपाय: अपने गुरुजनों अथवा बडे-बुजुर्गों का आशीर्वाद इस सप्ताह अवश्य लें।

मीन: इस सप्ताह आप अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। आर्थिक रूप से सही और महत्वपूर्ण निर्णय सही तरीके से लेने में सक्षम रहेंगे। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें। इस सप्ताह आध्यात्मिक क्षेत्र की तरफ आपका रुझान रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।

उपाय: पक्षियों के लिए दाना डालें।