बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।  उनकी करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।  इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल मच गई हैं। पिछले दिनों ही दोनों एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करतीं देखी गई थीं। इसके अलावा भी दोनों कई बॉलीवुड पार्टियों को अटेंड करती नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पेज से भी कंफर्म किया है कि करीना और अमृता कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ मुंबई में पार्टी करते देखा गया था। इस पार्टी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।