अगर करना चाहते है भारतीय होने पर गर्व तो वाघा बार्डर पर जरूर जाएं, ऐसे पहुंचे यहां

हर भारतीय का सपना होता है कि वो वाघा बॉर्डर की परेड देखें। अगर आप भी अब तक इस सपने को जी नहीं पाई है तो जरूर जाएं वाघा बॉर्डर। यकीनन आपको अपने भारतीय होने पर गर्व होगा.....

अगर करना चाहते है भारतीय होने पर गर्व तो वाघा बार्डर पर जरूर जाएं, ऐसे पहुंचे यहां

फीचर्स डेस्क। लोग दूर दूर से अमृतसर घूमने आते है। इस शहर की सुंदरता सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। अमृतसर से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर है वाघा बॉर्डर। जो है भारत पाकिस्तान की सीमा रेखा। अगर आप अमृतसर जाते है यहां जरूर जाएं। आपको यहां मिलेगी एक ऐसी परेड देखने को जिसे आप अपने जीवन में कभी भुला नहीं पाएंगे। एक अलग ही अनुभव आप यहां महसूस करेंगे। यहां आकर आपको अपने भारत पर, अपने भारतवासी होने पर गर्व महसूस होगा। अगर इस पल को आप अनुभव करना चाहते है तो एक बार यहां जरूर जाएं।

रिट्रीट सेरेमनी

भारत और पाकिस्तान को अलग करता है पंजाब का वाघा बॉर्डर। हर रोज यहां सूरज ढलने से पहले होती है रिट्रीट सेरेमनी। जिसमे भारत और पाकिस्तान के जवान हिस्सा लेते है। इसे देखने के लिए भारत और पाकिस्तान से लोग आते है। यहां के जवानों की परेड देख कर आप एक अलग माहौल में खो जाएंगी। चारों तरफ होगा देशभक्ति का नशा। ये नशा आपको रंग देगा देश भक्ति के रंग मे। वीर जवानों को देखकर यहां आने वाला हर भारतीय भर जाता है एक अलग जोश से। पूरा वाघा बॉर्डर गूंज उठता है वंदे मातरम के उद्घोष से। ये देश भक्ति भरा माहौल देखकर पाकिस्तान के जवान तक अचंभित हो जाते है।

रिट्रीट सेरेमनी किस समय होती है

वैसे तो वाघा बॉर्डर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। अगर आप यहां की रिट्रीट सेरेमनी का आनंद उठाना चाहते है तो आपको यहां 3 बजे तक हर हाल में पहुंच जाना चाहिए। क्योंकि सुरक्षा जांच में समय लग जाता है तो आप रिट्रीट सेरेमनी का कोई हिस्सा मिस न करें इसलिए टाइम से पहुंच जाए तो ठीक रहेगा। गर्मियों में परेड का समय शाम 5.15 का रहता है और सर्दियों में शाम 4.15 बजे का। रिट्रीट सेरेमनी 45 मिनट तक चलती है। 

इसे भी देखें :-गणतंत्र दिवस 2022: आज के दिन रंग दीजिए खुद को देश भक्ति के रंग में इन स्टाइल टिप्स से

ऐसे पहुंचे वाघा बॉर्डर

वाघा बॉर्डर पहुंचने से पहले आपको अमृतसर पहुंचना होगा। अमृतसर पहुंचने के लिए आपके पास बस, ट्रेन या फ्लाइट कई ऑप्शन है। अमृतसर के गोल्डन टेंपल से महज 35 किलोमीटर दूर है वाघा बॉर्डर। सिर्फ एक घंटे में आप यहां पहुंच जायेंगे। आप कार से , टैक्सी से या कैब किसी से भी वाघा बॉर्डर तक आसानी से पहुंच सकते है। किराया भी ज्यादा नहीं है यहां तक का। 100 से 150 रुपए तक आपका किराया लग सकता है। यदि आप अमृतसर के एयरपोर्ट से वाघा बॉर्डर जाते है तो कैब या टैक्सी से आपका किराया 500 रुपए तक लग सकता है।

तो इस बार 26 जनवरी को आप यहां आकर देश के वीर जवानों का शौर्य देखकर खुद को गौरांवित महसूस कर सकते है।

picture credit:google