Yogi Government 2.0: योगी सरकार के एक महीने पूरे, मुख्यमंत्री ने 30 दिन में लिए ये 30 बड़े फैसले

Yogi Government 2.0: योगी सरकार के एक महीने पूरे, मुख्यमंत्री  ने 30 दिन में लिए ये 30 बड़े फैसले

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने आज यानी 25 अप्रैल को अपने दूसरे कार्यकाल का एक महीना पूरा कर लिया। अपने एक महीने के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव पूर्व लोक संकल्प पत्र में किये गए वादों को अमली जामा पहनाने के लिए ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। अगर जानकारों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।  वे उन सभी वादों को जमीन पर उतारना चाहते हैं जिसका वादा उन्होंने चुनाव से पहले बीजेपी के संकल्प पत्र में किया गया था।

योगी सरकार 2. 0 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है।  जबकि चुनावों में मुद्दा बना बुलडोजर भी जमकर गरज रहा है। इतना ही नहीं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा भी बदस्तूर जारी है।  इसके अलावा रोजगार, गरीब आवास और किसानों को लेकर भी मुख्यमंत्री एक्शन में नजर आ रहे हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अफसरों के साथ ही मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

  1. मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ी
  2. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
  3. 3। कर्मचारियों और अधिकारीयों को समय पर दफ्तर पहुंचने के निर्देश
  4. 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
  5. 100 से अधिक माफियाओं और अपराधियों पर चल बुलडोजर
  6. 100 दिनों में 8000 करोड़ गन्ना भुगतान का आदेश
  7. आंगनबाड़ी के 20 हजार पदों पर 6 महीनों में भर्ती
  8. पुलिस के 5381 पदों पर भर्ती
  9. पुलिस सुधर आयोग का बढ़ा कार्यकाल
  10. एंटी रोमियो स्क्वाड फिर शुरू
  11. होमगार्ड के 20 फीसदी पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती
  12. 100 दिन में 10000 नौकरियां
  13. 6 महीने में गरीबों के लिए 2। 51 लाख आवास
  14. गरीब बेटियों की शादी के लिए 1 लाख का अनुदान
  15. छात्रों को टेबलेट और स्मार्टफोन
  16. पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 हिंदू परिवारों को घर व जमीन
  17. नए धार्मिक स्थलों पर नहीं लगेगा लाउडस्पीकर और माइक
  18. धार्मिक जुलूसों पर रोक
  19. स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव
  20. पुरोहित कल्याण बोर्ड
  21. 100 दिन की कार्ययोजना
  22. मंत्रियों को जिलों में रात्रि विश्राम के आदेश
  23. एसडीएम और सीओ रात में भी सुनेंगे समस्या
  24. स्कूल चलो अभियान की शुरुआत
  25. संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत
  26. वृद्ध महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा
  27. ताबड़तोड़ तबादले
  28. दो साल में 10 करोड़ निवेश का लक्ष्य
  29. मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगे डॉक्टरों के पद
  30. किसानों को एक लाख सोलर पंप