महिलाएं अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : महापौर संयुक्ता भाटिया

महिलाएं अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : महापौर संयुक्ता भाटिया
महिलाएं अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : महापौर संयुक्ता भाटिया

लखनऊ सिटी।  डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित मिशन मोदी अगेन पीएम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में ' जश्न जीत का और एहसास बड़ी जिम्मेदारी का" विषय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया।  इस दौरान मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि मिशन मोदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन एस.के. द्विवेदी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ मिथिलेश पांडेय, राष्ट्रीय मंत्री राजेश बरनवाल, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा राय ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर दोबारा सत्ता में आने के उपलक्ष्य में मिशन मोदी की लखनऊ इकाई ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन की घुट्टी पिलाया और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि राष्ट्र निर्माण के लिए आगामी 24 महीने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन-मन-धन से जुड़ जाएं। वहीं मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया कार्यक्रम में लखनऊ के 110 वार्डों की की महिलाओं का प्रतिनिधित्व देख कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। मंच का सफल संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा राय, लखनऊ महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुनीता भटनागर ,प्रांत महामंत्री महिला मोर्चा सुजाता द्विवेदी, लखनऊ अध्यक्ष प्रमोद रावत, प्रांत महामंत्री युवा मोर्चा हरि प्रसाद तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।