Vastu : मोहिनी का पौधा इस दिशा में लगाए तो घर में आएगी पॉजिटिविटी, खूब होगी धनवर्षा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि मोहिनी का पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो घर में पॉजिटिविटी का आगमन होता है। तो चलिए आपको बताते हैं पौधे को लगाने की सही दिशा...

Vastu : मोहिनी का पौधा इस दिशा में लगाए तो घर में आएगी पॉजिटिविटी, खूब होगी धनवर्षा

फीचर्स डेस्क। बहुत से लोग अपने घर को पौधों के साथ सजाना पसंद करते हैं। हरे-भरे पौधे आपके घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा देते हैं। कुछ पौधे आपके घर में पॉजिटिविटी का संचार करते हैं। इसके अलावा इन्हें घर में लगाने से पैसे का आगमन भी होता है। उन्हीं पौधों में से एक है मोहिनी का पौधा। मोहिनी के पौधे को क्रासुल भी कहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि मोहिनी का पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो घर में पॉजिटिविटी का आगमन होता है। तो चलिए आपको बताते हैं पौधे को लगाने की सही दिशा...

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, आप मोहिनी का पौधा घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। यदि किसी कारणवश आप इस दिशा में पौधा नहीं लगा सकते तो घर के मुख्यद्वार पर भी इस पौधे को लगा सकते हैं। 

घर सजाने में भी आएगा काम 

मोहिनी का पौधा देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है। आप इसे घर की सजावट के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पौधा भी आपके धन की स्थिति मजबूत करने में मदद करता है। 

बरकत के लिए लगाएं ये पौधा 

आप घर की बरकत बढ़ाने के लिए मोहिनी का पौधा ईशान कोण में लगा सकते हैं। धन की बढ़ोतरी करने के अलावा यह घर में पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ावा देता है। इस पौधे को लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता और घर में सुख-समृद्धि रहती है। 

इस दिशा में न लगाएं मोहिनी का पौधा 

आप पौधे को लिविंग या फिर बेडरुम में भी लगा सकते हैं इसके अलावा पौधे को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही रखें, पौधे में ज्यादा पानी भी न डालें। घर की दक्षिण दिशा में मोहिनी का पौधा भी न लगाएं।