Varanasi LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, शाम में देखेंगी गंगा आरती

Varanasi LIVE:  राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, शाम में देखेंगी गंगा आरती

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाहर निकल चुकी हैं। उन्होंने षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। मंदिर से निकलकर अब धाम परिसर की भव्यता निहार रही हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', नीलकंठ तिवारी, समेत कई आलाधिकारी मौजूद हैं। धाम से निकल राष्ट्रपति दशाश्वमेघ घाट जाएंगी। विशेष गंगा आरती में शामिल होंगी। कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी विश्वनाथ धाम पहुंच गई हैं। डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत हो रहा है।  बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी।