वैलेंटाइन स्पेशल : इस वैलेंटाइन डे राशि अनुसार पहनें इन रंगों के ड्रेस, रिलेशन में आएगी मिठास

इस वैलेंटाइन किसी अपने के करीब आना चाहते हैं और रिश्तों में मिठास बनाए रखना चाहते हैं तो आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार...

वैलेंटाइन स्पेशल : इस वैलेंटाइन डे राशि अनुसार पहनें इन रंगों के ड्रेस, रिलेशन में आएगी मिठास

फीचर्स डेस्क। हमारे यहाँ लोगों का ज्योतिष में बहुत भरोषा है। ऐसे में कहा जाता है कि अगर आप राशि के अनुसार कुछ करते है यानी किसी काम की शुरुआत तो वह निशंदेह अच्छा होगा। 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह शुरू हो चुका है। ऐसे में इस वैलेंटाइन किसी अपने के करीब आना चाहते हैं और रिश्तों में मिठास बनाए रखना चाहते हैं तो आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल करें। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि वैलेंटाइन डे के दिन आपके रिश्तों के लिए कौन से रंग सबसे ज्यादा शुभ होंगे। 

अगर हम इस राशि की बात करें तो इसका स्वामी मंगल को माना जाता है और इसी वजह से अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके और पार्टनर के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप प्यार के रिश्ते में हैं तो जल्द ही शादी के योग बनेंगे। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोग अगर वैलेंटाइन डे के दिन गुलाबी और सफ़ेद रंगों के कपड़े पहनते हैं तो उनके आपसी रिश्ते और ज्यादा मधुर होंगे। अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बने रहते हैं तो आप दोनों इस दिन इन्हों रंगों के कपड़े पहनें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे के दिन सबसे अच्छा रंग हरा और पीला होगा। इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है इसलिए हरा रंग आपके लिए शुभ होगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए इस साल वैलेंटाइन डे के लिए सिल्वर, क्रीम, पीला और लाल रंग सबसे अच्छे रहेंगे। इस राशि चक्र पर चंद्रमा का शासन होता है जो  कोमल रंगों का प्रतीक होता है। वहीं आप कुछ चमकीले रंगों से बचेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के कपल अगर वैलेंटाइन डे के दिन सुनहरा और नारंगी रंग पहनेंगे तो इनका रिश्ता हमेशा के लिए मजबूत होगा। राशि चक्र पर सूर्य का शासन होने की वजह से आपको इन रंगों के इस्तेमाल से रिश्तों में मिठास आएगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले लोग अगर वैलेंटाइन डे के दिन सफेद, हरा और नीला रंग पहनेंगे तो ये आपके जीवन में शुभता लाने में मदद करेंगे और प्रेम संबंधों वाले लोगों के लिए जल्द शादी के योग बनेंगे। 

तुला राशि 

तुला राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है इसलिए आपके लिए इस वैलेंटाइन डे के दिन सफ़ेद और नारंगी रंग सबसे बेहतर रहेंगे। आप अपने साथी से सामंजस्य बनाने के लिए हल्का नीला रंग भी चुन सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातक अगर इस वैलेंटाइन डे के दिन लाल, भूरा, नारंगी और सफ़ेद रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और आपको हरे और नीले रंग से बचना चाहिए।  

धनु राशि 

नु राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन डे के दिन नारंगी और गहरा पीला रंग शुभ होगा। राशि के स्वामी बृहस्पति होने की वजह से यह रंग आपके जीवन में प्रेम का रस घोलेगा। इस दिन आपको किसी भी तरह के नीले रंग से बचना होगा।

मकर राशि 

मकर राशि के जातक अगर अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे के दिन बैंगनी और काले रंग के कपड़े पहनेंगे तो ये आपके जीवन में आपसोई सामंजस्य बढ़ाएगा। आपकी राशि का स्वामी शनि है, इसलिए ये आपके लिए बहुत अच्छे रंग होंगे। 

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि के लोग वैलेंटाइन डे के दिन हल्का नीला और बैंगनी रंग चुन सकते हैं क्योंकि यह आपके बीच प्यार को बढ़ाएगा। शनि के राशि स्वामी होने की वजह से चमकीले रंग और सफेद रंग भी आपके लिए शुभ हो सकते हैं। आपको इस दिन हरे रंग से बचना होगा।

मीन राशि 

मीन राशि के लोग वैलेंटाइन डे के दिन यदि नारंगी और पीले रंग के कपड़े पहनेंगे तो ये आपके लिए बहुत शुभ होंगे। ये रंग आपके जीवन में प्यार के रंग भरने में मदद करेंगे। अगर आप अपनी राशि के अनुसार वैलेंटाइन डे के दिन सही रंगों के कपड़े पहनती हैं तो आपके रिश्तों की मिठास सदैव बनी रहेगी।