महिला अस्पताल में 20 डोज लगने के बाद वैक्सीन खत्म, लौटे दर्जनों लोग

महिला अस्पताल में 20 डोज लगने के बाद वैक्सीन खत्म, लौटे दर्जनों लोग

वाराणसी। करोना का फिर माहौल बिगड़ने की संभावना के मद्देनजर पहला व दूसरा डोज लगवाने के बाद निश्चिंत हो चुके लोग अगला डोज लगवाने के लिए अस्पताल की ओर दौड़ना शुरू कर दिए है। महिला अस्पताल में शनिवार की सुबह से लोगों की वैक्सीन के लिए भीड़ लग गयी थी। बीस डोज लगने के बाद वैक्सीन खत्म होने पर कर्मचारी ताला बन्दकर चले गये। दर्जनों लोग मायूस होकर लौट गये।

चीन, अमेरिका में भारी पैमाने पर फैले कोरोना के भारत के भी कुछ राज्य में पुष्टि के बाद काफी संख्या में लोग पहला व दूसरा डोज लगवा चुके लोगों को अब वैक्सीन के अगले डोज की याद आयी तो लोग अस्पताल की ओर दौड़ने लगे। एसएसपीजी अस्पताल का वैक्सीन काउंटर महिला गेट पर है जिसके भवन का एक रास्ता महिला अस्पताल की ओर खुलता है। उस सेंटर में शनिवार को सुबह से ही काफी संख्या में लोग वैक्सीन का अगला डोज लगवाने पहुंच गये। जहां पर कर्मचारियों ने उपलब्ध 20 डोज लगाने के बाद खत्म होने की लोगों को जानकारी दिया तो लोग झगड़ा करने को तैयार हो गये। इस पर कर्मचारी और वैक्सीन लाने की बात कहते हुए कमरे की बन्दकर चले गये। गेट पर सूची चस्पा कर दिया कि वैक्सीन उपलब्ध नही है, वैक्सीन के लिए सीएमओ कार्यालय से संपर्क करें।