काशी पहुंची एक्ट्रेस जयाप्रदा ने कहा- “महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने वालों का हाल आजम खान जैसा होगा

उन्होंने कहा कि वाराणसी आकर एवं संस्था के कार्यक्रम में शमिल होकर काफी अच्छा लग रहा है। संस्था जो गरीब बालिकाओं की शादी के बाद भी सुविधाएं दे रही है, यह देख काफी अच्छा लग रहा है। महिलाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है...

काशी पहुंची एक्ट्रेस जयाप्रदा ने कहा- “महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने वालों का हाल आजम खान जैसा होगा

वाराणसी सिटी। फिल्म एक्ट्रेस और राजनेता जयाप्रदा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस दौरान जयाप्रदा के साथ भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित रहीं। बता दें कि दोनों राजनेता शहर कि सामाजिक संस्था तेजस्विनी कि तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा अनाथ बच्चों के हित में किए गए कार्यों की विशेष रूप से सराहना की।

जरूरतमंदों के लिए किए गए कार्य की किया सराहना

इससे पूर्व जयाप्रदा ने शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए गए कार्य की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि वाराणसी आकर एवं संस्था के कार्यक्रम में शमिल होकर काफी अच्छा लग रहा है। संस्था जो गरीब बालिकाओं की शादी के बाद भी सुविधाएं दे रही है, यह देख काफी अच्छा लग रहा है। महिलाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के साथ कोई अभद्र व्यवहार करे, तो उनके साथ वही करना चाहिए, जैसा आज आज़म खान के साथ हो रहा है।

बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि संस्था जिन अनाथ बच्चों के लिए काम कर रही है, यहां उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या का पूरे देश के साथ जबर्दस्त संबंध है। आध्यात्मिक क्षेत्र के नजरिए से दक्षिण भारत टेंपल एरिया माना जाता है। वहां मंदिरों की संस्कृति का बाहुल्य है। उत्तर-दक्षिण के बीच संवाद होना चाहिए। राष्ट्र की ताकत संवाद में ही निहित है।